4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रेकिंग न्यूज: जबलपुर में एसएएफ का जवान ट्रेन के सामने कूदा, मौत

ब्रेकिंग न्यूज: जबलपुर में एसएएफ का जवान ट्रेन के सामने कूदा, मौत

less than 1 minute read
Google source verification
SAF jawan suicide

SAF jawan suicide

जबलपुर। शहर में एसएएफ के एक जवान ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव ट्रेक पर देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया है। वहीं आला अधिकारियों ने एसएएफ जवान के बारे में विस्तृत जानकारी विभाग से मंगाई है। उसकी मौत की वजह जानने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेक पर शव मिलने के बाद पहली नजर ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सुबह 9 बजे सतपुला पुल के नीचे एक व्यक्ति की लाश देखी गई थी। जानकारी लगने पर उसकी पहचान एसएएफ जवान अनुराग ओझा 27 वर्ष के रूप में हुई है। तत्काल पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद शव की शिनाख्त कर उसकी पूरी जानकारी निकाली गई। एसएएफ का जवान अनुराग आईजी महिला प्रकोष्ठ में पदस्थ था। उसके द्वारा आत्महत्या क्यों की गई इसकी जांच की जा रही है। उसके संबंधियों, परिचितों व कार्यलय में कार्यरत साथियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने अनुराग के परिजनों को भी इसकी सूचना भेज दी है।

Story Loader