
Brother raped by sister rape accused junior engineer in MPSEB
जबलपुर। मध्यप्रदेश बिजली कंपनी के एक जूनियर इंजीनियर ने अपनी हवस की भूख मिटाने के लिए रिश्तें की जवान बहन के साथ ही नाजायज संबंध बना लिए। युवती ने विरोध किया तो जेई उसे शादी के झूठे सपने दिखाने लगे। उसने वादा किया वह उसके साथ शादी कर लेगा तो उनका रिश्ता बदल जाएगा। युवती ने कुछ दिन बाद जब जेई से शादी के बारे में बात की उसने टालमटौल करना शुरू कर दिया। परेशान युवती ने अपने रिश्तें के भाई की करतूत की परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ युवती ने जूनियर इंजीनियर के विरुद्ध बरेला थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बालाघाट की युवती
पुलिस ने बताया कि बालाघाट निवासी २५ वर्षीय युवती आठ दिसम्बर को बरेला में आयोजित विवाह समारोह में आई थी। वहां एमपीएसईबी में जूनियर इंजीनियर जीतू अवधिया भी आया था। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उनके बीच नजदीकिया बढ़ गई। जेई ने विवाह का झांसा देकर युवती के साथ जबरन संबंध बना लिए।
बरगी में क्वार्टर पर ले गया
पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने शिकायत में बताया है कि जीतू ने युवती को विवाह का झांसा दिया और घुमाने के बहाने बरगी ले गया। वहां, उसने बहला-फुसलाहकर उसे अपने क्वार्टर में गया। उसने बहुत मीठी-मीठी बातें की और अपनी बातों के जाल में उलझा लिया। इसके बाद सूनेपन का फायदा उठाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
केवलारी का है जेई
पुलिस के अनुसार युवती ने जिस जूनियर इंजीनियर के विरुद्ध दुष्कर्म की शिकायत की है वह सिवनी जिले के केवलारी का रहने वाला है। फिलहाल वह मप्र बिजली कंपनी में बरगी में पदस्थ है। जूनियर इंजीनियर से युवती की पुरानी जान-पहचान है। फिलहाल आरोपी जेई फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
शादी के वक्त की घटना
पुलिस के अनुसार युवती अपनी किसी परिचित के यहां बरेला में शादी में आयी थी। जहां, आरोपित जेई भी पहुंचा था। इसी दौरान जेई ने युवती के साथ संबंध बनाए। शादी समारोह खत्म होने के बाद वह अपने घर चली गई और परिजन को घटना बताई। परिजनों और युवती ने जब जीतू से शादी की बात कही, तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती और उनके परिजनों ने बरेला थाना पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
Published on:
18 Dec 2017 10:30 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
