
CGHS
जबलपुर। केंद्र सरकार की नौकरियों से सेवानिवृत्त हुए बुजुर्गों के लिए सरकार की ओर से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवा परेशानी का सबब बन गई है। सीजीएचएस डिस्पेंसरी में पदस्थ कर्मचारियों से लेकर कुछ डॉक्टर भी उन्हें घंटों इंतजार करने के लिए मजबूर कर देते हैं। कभी सर्वर के नाम पर तो कभी लंच ब्रेक के नाम पर ऐसा किया जा रहा है। विरोध करने पर उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई जाती है।
ऐसा ही मामला सीजीएचएस डिस्पेंसरी नम्बर 2 यादव कॉलोनी में बुधवार को सामने आया। यहां बड़ी संख्या पहुंचे मरीजों को सुस्त सेवा और ढुलमुल रवैये के चलते घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों का 10 मिनट कहकर 30 मिनट तक गायब हो जाना भारी पड़ रहा था। एक बुजुर्ग ने डॉक्टर को विलम्ब से होने वाली परेशानी के बारे में बताने की कोशिश की तो डॉक्टर उन बुजुर्ग पर बिफर पड़े। कहा कि सुबह 8 बजे से बैठे रहते हैं, 10 मिनट के लिए उठ भी नहीं सकते क्या। नाराज होते हुए वे सीट छोड़कर चले गए।
स्टाफ कर्मचारी की पर्ची बनाते हुए बहस
ब्रेक लेकर डॉक्टर साहब करीब 40 मिनट बाद जब आए तो उनके पास स्टाफ कर्मचारी किसी काम के बहाने आया। धीरे से कहकर अपने परिचित को लाभ दिलाने का प्रयास करने लगा। विरोध किए जाने पर डॉक्टर साहब लाइन में लगे लोगों पर ही नाराज होने लगे।
कार्डधारी को लेकर आओ
नियमानुसार सीजीएचएस डिस्पेंसरी में परिजनों की दवाई लेने कोई भी उनका कार्ड व डॉक्टर की पर्ची लेकर दवाई लेने आ सकता है। बुधवार को कुछ लोग अपने घर के बुजुर्गों की दवाई लेने पहुंचे तो उन्हें कार्डधारी को साथ लाने का कहकर भगाने का प्रयास किया गया। बमुश्किल बहस के बाद उन्हें दवाई दी गई।
Published on:
25 Aug 2022 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
