4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

railway के टीसी ने शादी का झांसा देकर बनाए छात्रा से शारीरिक संबंध, अब मुकर गया

railway के टीसी ने शादी का झांसा देकर बनाए छात्रा से शारीरिक संबंध, अब मुकर गया

less than 1 minute read
Google source verification
RAPE IN SURAT : होटल में बलात्कार किया,फिर वीडियो बना कर ब्लैकमेलिंग

RAPE IN SURAT : होटल में बलात्कार किया,फिर वीडियो बना कर ब्लैकमेलिंग

जबलपुर. शादी का झांसा देकर छात्रा को हवस का शिकार बनाने वाले टीसी को ओमती पुलिस ने शुक्रवार को रीवा से गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस उसे शहर ले आई। आरोपी पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय छात्रा शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। इस दौरान उसकी मुलाकात बिहार के लखीसराय में रहने वाले दीपक कुमार मोदी से हुई। वह रसल चौक में किराए के कमरे में रहता था। उस वक्त वह जबलपुर रेल मंडल में टीसी के पद पर पदस्थ था।

ओमती पुलिस ने दर्ज किया था मामला
बलात्कार का आरोपी टीसी रीवा से गिरफ्तार

सात जुलाई 2019 को छात्रा का जन्मदिन था। उसके दोस्तों ने दीपक के रूम में बर्थडे पार्टी रखी। उसके बाद सभी अपने घर चले गए। छात्रा के जन्मदिन में आए गिफ्ट दीपक के ही कमरे में रखे थे। नौ जुलाई 2019 को दीपक ने छात्रा को फोन किया और गिफ्ट लेने के लिए कमरे पर बुलाया।

छात्रा दीपक के कमरे में गई, तो उसने दुराचार किया। छात्रा ने रिपोर्ट लिखवाने की बात कही, तो उसने झांसा दिया कि वह उससे विवाह कर लेगा। इसके बाद दीपक ने छात्रा के परिजन से बातचीत की। फरवरी 2022 में दीपक का तबादला रीवा हो गया। लेकिन, छात्रा से बातचीत जारी रही। 11 सितम्बर 2022 को दीपक फिर जबलपुर आया और छात्रा से दुराचार किया। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया। छात्रा ने दीपक को समझाने का प्रयास किया, तो उसने उसका फोन नम्बर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। छात्रा को धमकी दी कि यदि वह कुछ करती है, तो वह उसे जान से मार देगा। तब छात्रा 17 अक्टूबर को ओमती थाने पहुंची और आरोपी दीपक मोदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

Story Loader