scriptGOOD NEWS : कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर लौटी लड़की, बताई अस्पताल में इलाज की सच्चाई | corona positive palak agarwal discharge hospital tell treatment story | Patrika News
जबलपुर

GOOD NEWS : कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर लौटी लड़की, बताई अस्पताल में इलाज की सच्चाई

सराफा व्यापारी की बेटी भी कोरोना से सेवस्थ होकर लौटी घर, बताया- अस्पताल में किस तरह हुआ उनका इलाज। डॉक्टरों को बताया भगवान।

जबलपुरApr 12, 2020 / 07:41 pm

Faiz

GOOD NEWS

GOOD NEWS : कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर लौटी लड़की, बताई अस्पताल में इलाज की सच्चाई

जबलपुर/ मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ कोरोना वायरस बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इसी बीच राहत की खबरे भी थोड़ा धीरे ही सही पर आने लगी हैं। प्रदेश के जबलपुर में रहने वाले सराफा व्यापारी मुकेश अग्रवाल, जो शहर के सबसे पहले कोरोना संक्रमितों में से एक हैं। बीते दिनों वो और उनकी पत्नी कोरोना से पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौटे थे। जिसके बाद शनिवार शाम को उनकी बेटी पलक अग्रवाल भी कोरोना से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुकी हैं। अस्पताल से लौटते समय उन्होंने शहर के अस्पताल में कोरोना के मरीजों को दी जाने वाली व्यस्थाओं और संक्रमित मरीजों से डॉक्टरों द्वारा बरते जा रहे व्यवहार की जानकारी दी।

अस्पताल से बाहर निकलते ही पलक ने सबसे पहले तो अपने उन सभी प्रार्थना में जुटे परिजन और शहरवासियों का धन्यवाद किया, जो इस विपरीत परिस्थिति में उनके और उनके परिवार के सेहतमंद होने की कामना करते रहे। साथ ही, उन्होंने उनके उपचार में जुटे सभी चिकित्सकों को भगवान का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि, पहले मैं शहर की स्वास्थ व्यव्थाओं पर कोई खास यकीन नहीं करती थी, लेकिन आज मैं पूरी तरह से शॉक्ड हूं कि, इस छोटे शहर में भी स्वास्थ व्यवस्थाएं इतनी बढ़िया हैं। डॉक्टरों की सराहना करते हुए पलक ने कहा कि, शिफ्ट का हर एक डॉक्टर मेरे पल पल की गतिविधि को नोट करता था। सभी डॉक्टर इलाज के साथ साथ मुझे हर पल हिम्मत भी देते रहते थे, वो मुझे ये रियलाइज कराने की कोशिश करते थे कि, मैं सबसे स्ट्रांग हूं और मैं जल्दी ही इस छोटी सी मुसीबत से उबर जाउंगी। हालांकि, उनका ये व्यवहार अस्पताल के सभी मरीजों के लिए था और आज अगर वो इतनी जल्दी ठीक हो सकीं हैं, तो उसकी कारण उन्ही डॉक्टरों के इलाज के साथ दी गई हिम्मत के कारण संभव है।

GOOD NEWS

पलक की लोगों से अपील

करीब 14-15 उपचार में रहकर आईं पलक अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, इस संक्रमण से जरा भी डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, मैं खुद इस संक्रमण को अपने ऊपर झेल चुकी हूं, तो मुझे इसे हराने का तरीका भी पता चल गया है। कोरोना संक्रमण का शिकार हुए लोगों से कहा कि, इस महामारी से लड़ने का सूसे बड़ा हथियार है कि, आप हौसला बनाए रखें, खुद को हिम्मत देना इस संक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। जब हम अपने अंदर तय कर लेते हैं कि, हम ठीक होंगें ही, तो खुद ब खुद ये संक्रमण हमसे हारने लगता है। उन्होंने कहा कि, शुरुआत में वो काफी मायूस रहीं कि, वो कोरोना संक्रमित हो गई। हालांकि, इस मा.ूसी को दूर करके एक कांफिडेंस भरने का काम किया अस्पताल के डॉक्टरों ने। उनके इलाज और केयर को देखकर मुझमें ये कॉन्फिडेंस पूरी तरह आ चुका था कि, मुझे तो ठीक होना ही है। बस इसी हिम्मत ने मुझे जल्दी स्वस्थ होने में मदद की।

 

पढ़ें ये खास खबर- Corona Effect : कोरोना वायरस की चपेट में आया 2 साल का मासूम, इस तरह रखें अपने बच्चों का ख्याल



अब तक शहर के हालात

आपको बता दें कि, सराफा व्यापारी मुकेश अग्रवाल समेत उनकी पत्नी और बेटी शहर के सबसे पहले कोरोना संक्रमितों में से एक हैं। इसके अलावा, मुकेश अग्रवाल के यहां काम करने वाले अन्य पांच कर्मचारी भी उन्हीं के संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हुए थे। खुशी की बात ये है कि, अब तक इन आठ में से पांच लोग संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, शहर में कुल मरीजों की संख्या 9 है, जिनमें से 5 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और अन्य 4 की हालत भी स्थिर है। उम्मीद है कि, वो भी जल्द ही ठीक होकर उनके घर लौट जाएंगे।

Home / Jabalpur / GOOD NEWS : कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर लौटी लड़की, बताई अस्पताल में इलाज की सच्चाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो