3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रा का फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर, मोबाइल नम्बर किया सार्वजनिक

fake Instagram ID:निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीई द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही छात्रा, बद्नाम करने की नीयत से किसी ने बनाया फर्जी इंस्टाग्राम

2 min read
Google source verification
Instagram यूजर्स को मिला Dark Mode फीचर सपोर्ट

Instagram यूजर्स को मिला Dark Mode फीचर सपोर्ट

जबलपुर.निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीई द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही छात्रा का फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी बनाकर कोई उसे बदनाम कर रहा है। छात्रा का मोबाइल नम्बर भी सार्वजनिक कर दिया गया है। आरोपी ही छात्रा की ओर से लोगों को रिक्वेस्ट भेजता है। एक सप्ताह पहले छात्रा को इसकी जानकारी हुई। शिकायत पर कटंगी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह मंगलवार को एसपी की जनसुनवाई में पहुंची थी। एएसपी रायसिंह नरवरिया ने मामले में कटंगी टीआई को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर बनाई थी आईडी
छात्रा ने शिकायत कर बताया कि उसने इंस्टाग्राम में अपने नाम की आईडी बनाई थी, जिसे बाद में उसने ब्लॉक कर दिया था। एक सप्ताह पहले पता चला कि उसी नाम से किसी अन्य ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना दी है। उसकी फोटो लगाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
बेटे की मौत की जांच हो
बीटी तिराहा निवासी तरुण सिंह ने शिकायत कर बताया कि 20 जुलाई को उसके बेटे वरुण को भतीजा ऋषभ पाल और शोभित सिंह ठाकुर द्वारा जन्मदिन मनाने की बात कहकर घर से तिलवारा ले गए थे। 21 जुलाई को उसके बेटे की लाश मिली थी। ऋषभ ने बताया था कि वरुण ने अचानक छलांग लगा दी थी। उसको बेटे की आत्महत्या पर संदेह है। दावा किया कि भतीजा ऋषभ अच्छा तैराक था।
चार की बजाय एक क्विंटल का ठेला बनाया
गोकलपुर निवासी मीना ठाकुर ने शिकायत कर बताया कि उसने स्वरोजगार के लिए रांझी निवासी रोशन वेल्डिंग को ठेला बनवाने का ऑर्डर दिया था। 19 हजार रुपए में 400 किलो वजन लोहे का ठेला बनाना तय हुआ था, लेकिन उसने 100 किलो वजन वाला ठेला बनाकर दे दिया। पैसे भी वापस नहीं किए।
पति सहित घरवाले कर रहे प्रताडि़त
बड़ी मदार टेकरी निवासी तबस्सुम बानो ने शिकायत कर बताया कि उसकी शादी 21 मार्च 2016 को बाबू के साथ हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। पति बाबू ऑटो चलाता है। पति सास शाहजहां व ससुर भूरा के उकसावे पर अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। टीआई हनुमानताल को एएसपी ने जांच के निर्देश दिए।
दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप
पाटन सहसन निवासी शिववती ने शिकायत कर बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। उसने बेटी मीना की शादी छह महीने पहले महेश से की थी। वह चुंगीनाका में किराए से रहता है। शादी के कुछ दिन बाद ही वह बेटी को प्रताडि़त करने लगा था। वह उस पर मायके से बाइक खरीदने का दबाव डालता था। 21 नवम्बर को मारपीट की। इसके बाद मीना की लाश कमरे में लटकी मिली। दामाद ने बाहर से कमरे में ताला लगा दिया था। एएसपी ने सीएसपी गढ़ा को जांच के निर्देश दिए।

Story Loader