4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां मिल रही 60 रुपए में साइकिल, 100 का रिक्शा, 36 हजार रुपए की होंडा सिटी कार

यहां मिल रही 60 रुपए में साइकिल, 100 का रिक्शा, 36 हजार रुपए की होंडा सिटी कार  

2 min read
Google source verification
cheapest cars

cheapest cars

जबलपुर. 60 रुपए में साइकिल, 100 रुपए में रिक्शा और 36 हजार 999 रुपए की होंडा सिटी लग्जरी कार। ये खिलौनों की कीमत नहीं है। दरअसल आबकारी विभाग ने मंगलवार को शराब की तस्करी में पकडे़ गए वाहनों की नीलामी की। उनका आरक्षित मूल्य सुनकर सभी दंग थे। हालांकि जिस फर्म ने नीलामी में औने-पौने दामों में इन्हें खरीदा, वह इस कीमत को भी ज्यादा बता रहे हैं।

शराब की तस्करी में पकडे़ गए वाहनों की नीलामी

विभाग के पास हजारों वाहन
आबकारी विभाग अवैध रूप से शराब की ढुलाई के मामले में वाहनों को जब्त करता है। विभाग के पास हजारों वाहन हैं। वे खराब हो रहे हैं। अब उनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है। अपर कलेक्टर विमलेश सिंह की मौजूदगी में इनकी नीलामी शुरू हुई। नीलामी के लिए टेंडर दिया गया था। इसमें साइकिल, ऑटो रिक्शा, साइकिल रिक्शा, कार, मोटरसाइकिल, जीप सहित 24 वाहन शामिल किए गए। नीलामी में शामिल खरीददार का कहना है कि ये सामान कबाड़ में बिकता है। इस कारण इसको कोई खरीददार नहीं मिल रहे हैं।

आरक्षित मूल्य से थोड़ी सी ज्यादा मिली राशि

वाहनों की खरीदी करने वाले एकमात्र विडर ने नाममात्र की ज्यादा राशि का टेंडर डाला था। सिंगल विडर होने और आरक्षित मूल्य से ज्यादा राशि मिलने पर आबकारी विभाग ने भी इन्हें बेचने में देरी नहीं की। 24 में केवल 9 वाहनों के लिए ऑफर मिले। टेंडर में एक ही फर्म ने भाग लिया। शासन के अधिकारियों ने कहा कि कीमत शासन की गाइडलाइन के हिसाब से तय की कई है।

दूसरे वाहनों की इतनी रखी कीमत

मारूति कार 20 हजार, थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा 9 हजार, टाटा मैजिक 80 हजार, पिकअप वेन 1.75 लाख, इंडिका कार डेढ़ लाख, मारूति 800 20 500, पल्सर 8 हजार, एक्टिवा 8 हजार, होंडा सिटी कार 36 हजार, कार 35 हजार, मोटरसाइकिल 45 सौ रुपए।

अवैध शराब की ढुलाई और दूसरे आबकारी अपराधों में जब्त किए गए वाहनों की नीलामी की गई। शुरूआत में 24 वाहनों को शामिल किया गया था। उनमें 9 वाहनों की कीमत आरक्षित मूल्य से अधिक मिलने पर नीलाम कर दी गई।
रविंद्र मानिकपुरी, सहायक आयुक्त आबकारी

Story Loader