3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरबा और डांडिया के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट और मेकअप के अपनाएं ये टिप्स…

शहर में होने वाले गरबा आयोजनों के लिए सिटी गल्र्स और विमन में हो रही स्किन केयर

2 min read
Google source verification
गरबा और डांडिया के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट और मेकअप के अपनाएं ये टिप्स...

Garba Fashion 2019

जबलपुर. संस्कारधानी में गरबा का रंग अब खूब दिखने लगा है। साल दर साल इसकी व्यापकता भी बढ़ती जा रही है। मेट्रो सिटीज की तर्ज पर अब शहर में भी गरबा और डांडिया का एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है। यही वजह है कि अब सिटी विमन और गल्र्स भी इस गरबा फंक्शन के लिए खास प्रिपरेशन में पहले से जुट जाती हैं। इन सबमें सबसे ज्यादा प्रिपरेशन स्किन केयर को लेकर होती है। इस गरबा के लिए भी सिटी ब्यूटीशियंस द्वारा खास मेकअप और ब्यूटी ट्रीटमेंट की शुरुआत कर दी गई है।

गल्र्स और लेडीज में बढ़ रहा ट्रेंड
ब्यूटीशियन आराधना चौहान बताती हैं कि पिछले चार से पांच सालों में शहर में गरबा का उत्साह बढ़ चुका है। सिटी क्लब हो या फिर सिटी में होने वाले इवेंट्स हर एक्टिविटी के लिए सिटी गल्र्स और लेडीज खुद को अट्रैक्टिव दिखाना चाहती हैं। ऐसे में मेकअप का ट्रेंड सबसे ज्यादा है। इस बार भी अभी से गरबे के लिए मेकअप होना स्टार्ट हो चुके हैं।

हाइलाइटेड मेकअप
फेस पर शाइनी मेकअप यानी हाइलाइटिंग। इन दिनों इस तरह के मेकअप की सबसे ज्यादा डिमांड देखी जा रही है। हाइलाइटेड मेकअप गरबा नाइट्स के लिए सिटी गल्र्स और लेडीज को काफी पसंद आ रहा है। इस मेकअप में नोज, चिक्स, लिप्स और फोरहैड को हाइलाइट किया जाता है।

सिटी पार्लर्स में ऑफर्स भी
गरबा के प्रति लोगों की बढ़ी हुई दीवानगी को देखते हुए अब शहर में पार्लर्स में भी कई तरह के ऑफर्स भी चलाए जा रहे हैं। इसमें दो गरबा मेकअप पर एक गरबा मेकअप फ्री, मेकअप के साथ हेयरस्टाइल फ्री जैसे अट्रैक्टिव ऑफर्स चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रुप मेकअप गरबा में भी सिटीजन को सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है।

स्किन केयर भी स्टार्ट हुई
गरबा प्रैक्टिस में पसीने के दौरान ओपन पोर्स की प्रॉब्लम न हो इससे बचने के लिए भी सिटी गल्र्स और लेडीज कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट ले रहीं हैं, ताकि फाइनल गरबा तक उनकी स्किन क्लीयर और स्मूद रह सके। इसके लिए स्किन टोनिंग और मॉश्च्युराइजिंग के साथ डीप क्लीनिंग भी की जा रही है।

Story Loader