3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोद ली बेटी-दामाद ने बुजुर्ग मां को बेसहारा छोड़ा

गोरखपुर थाने में बेटी-दामाद के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
Old mother

Old mother

जबलपुर। एक साल की थी, जब गोद लिया था। मेरी कोई औलाद नहीं थी। सोचा था कि बेटी गोद ली है, तो यहीं बेटा बनकर बुढ़ापे की लाठी बनेगी। पति का साथ क्या छूटा, बेटी ने भी बेसहारा छोड़ दिया। बेटी-दामाद जब भी आते थे, उनके मेहमानवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ती थी। मगर बेटी का असल रंग उसके साथ रहने पर दिखा। पहले चिकनी-चुपड़ी बातें कर सारी सम्पत्ति और घर का सामान नागपुर से जबलपुर ले आयी। फिर बात-बात पर परेशान करने लगी। यहां तक कि मेरा बैंक बैलेंस भी ले लिया। घर का काम कराने लगी। 75 की उम्र में हाथ-पैर नहीं चलते, खुद का काम भी मुश्किल से होता है। ऐसे में घर का काम कराती थी।
नागपुर से केस डायरी पहुंची गोरखपुर-
गोद ली बेटी ने बुजुर्ग मां की सम्पत्ति हड़पने के लिए पहले देखभाल का झांसा दिया। सारी सम्पत्ति हड़पने के बाद उसे वापस नागपुर अकेला छोडकऱ चली आयी। बेटी-दामाद के इस धोखे से हतप्रभ रह गयी पीडि़ता थाने पहुंची और जीरों पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कराया। शुक्रवार को केस डायरी आने पर गोरखपुर थाने में प्रकरण दर्ज हुआ।
ये है मामला-
पुलिस के अनुसार नागपुर स्थित कृष्ण अर्जन अपार्टमेंट निवासी आशा डेनियल ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसकी बेटी प्रीति गोरखपुर क्रिश्चियन कॉलोनी में रहती है। उसके पति का निधन होने पर कुछ समय पहले बेटी प्रीति व दामाद निशांत जार्ज नागपुर पहुंचे। दोनों ने देखभाल करने की बात कह उसे अपने साथ जबलपुर लाए। झांसा देकर बेटी-दामाद ने घर का कीमती सामान, एटीएम आदि भी ले लिया। कुछ दिनों तक तो देखभाल करते रहे, इसके बाद उसे प्रताडि़त करने लगे। 10 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच में दोनों ने बहुत परेशान किया। इसके बाद उसे वापस नागपुर छोड़ आए।

Story Loader