1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरेराह लडक़ी का हाथ पकडकऱ कहा, मुझसे बात नहीं करोगी तो…

डरी-सहमी बालिका ने ली पुलिस की शरण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 1 Feb 2019, 9:44 PM IST

student rape

डरी-सहमी बालिका ने ली पुलिस की शरण

जबलपुर। बालिकाओं के साथ छेडख़ानी और छींटाकशी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शोहदों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे लड़कियों का रास्ता रोकने और हाथ पकडऩे से तक परहेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे ही दो मामले शुक्रवार को फिर सामने आए हैं। हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी ने शोहदे की रोज-रोज की धमकी से तंग आकर शुक्रवार को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं अधारताल पुलिस ने भी एक शोहदे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

जबर्दस्ती बात की कोशिश
पुलिस के अनुसार किशोरी ने रिपोर्ट में कहा है कि गोहलपुर निवासी नूर अंसारी को पांच वर्ष से जानती है। वह उस पर बुरी नीयत रखता था। घर से आते-जाते वक्त उसका पीछा करता है। जबरन बात करने की कोशिश करता है। विरोध करने पर कहता है कि मुझसे बात नहीं करोगी तो जान से मार दूंगा। गुरुवार शाम को वह बाहर लगे नल से पानी भर रही थी, तभी नूर अंसारी आया और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। उसके चिल्लाने पर भाई आ गया तो वह भाग गया। पुलिस रिपोर्ट पर भादंवि की धारा 354, 354-घ और पाक्सो एक्ट भादवि 7, 8 पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

अकेले मिलने की धमकी
अधारताल थाना क्षेत्र में भी शोहदों से तंग आकर एक नाबालिक लडक़ी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट की है कि जागृति नगर निवासी तीन लडक़े कई महीने से स्कूल आते-जाते वक्त उसका पीछा करते हैं। अश्लील कमेंट करते हैं। छेड़छाड़ का विरोध करने पर धमकाते हैं। गुरुवार को वह अपनी छोटी बहन के साथ बाजार से लौट रही थी, तभी जागृति नगर चौराहे पर तीनों आरोपियों ने उसे रोक लिया। अकेले में मिलने और बात करने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इधर हुआ बलवा
थाना हनुमानताल में सैयद राहेबान उम्र 21 वर्ष निवासी पसियाना ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात 11 बजे उसका भाई पान ठेले के पास खडा था, तभी दिलदार आया और उसके भाई से बोला हमारे घर के पास खड़े मत हुआ करो, ऐसा कहते हुये गालीगलौज करने लगा। मना करने पर दिलदार, मोह शादिद, अल्लू, मोह हुसैन एवं दिलशाद उसके साथ गालीगलौज करने लगे। भाई के द्वारा फोन कर बताने पर वह अपने दोस्तो के साथ पहुंचा, तो सभी ने उनके साथ मारपीट की। इसमें उसके एवं दाउद अंसारी, रिजवान खान को चोटें आ आई हैं। दिलदार चाकू लेकर मारने दौडा और लोग बचाने आये तो जान से मारने की धमकी देते हुये भाग निकला। रिपोर्ट पर धारा रिपोर्ट पर पुलिस ने 147,148,149,294,323,336,506 भादंवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।