4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

diwali shopping: दुल्हन सा सजा बाजार, जमकर हो रही धनतेरस दिवाली की खरीदी

दमकेगा बाजार, कारोबारी हैं तैयार

3 min read
Google source verification
diwali_05.jpg

diwali dhanteras 2020

जबलपुर। नवरात्र से शुरू हुआ खरीदी का माहौल अब चरम पर पहुंचने वाला है। कोरोना काल में व्यापार को हुई भारी क्षति की पूर्ति यह सीजन पूरी कर रहा है। कोरोना के कारण लोगों की जरुरतें बदली हैं। इसलिए घरों में नई चीजें दिखने लगी हैं। बदलाव का सीधा फायदा व्यापार जगत को हो रहा है। वहीं व्यापार का सबसे बड़ा मुहूर्त धनतेरस होता है। इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। इसकी व्यापक तैयारियां बाजार में हो चुकी हैं। शोरूम दुल्हन की तरह सजे हैं। अब इंतजार केवल ग्राहकों का है।
शहर में दीपावली पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। दीपावली पर हर घर में कुछ न कुछ नई चीजें खरीदकर लाने की परंपरा है। उनका विधि विधान से पूजन किया जाता है। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल इस्टेट, कपड़ा, फर्नीचर, ऑटोमोबाइल, बर्तन होम एप्लाइसेंज, सजावट की वस्तुएं, फल और मिठाई सहित सभी टे्रड में जबर्दस्त तैयारियां की गई हैं।

पिछले साल की तरह कारोबार- धनतेरस पर पिछले साल की तरह कारोबार की उम्मीद जानकार जता रहे हैं। पिछली धनतेरस पर एक दिन में शहर में 290 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था। इस बार भी यह आंकड़ा इसके आसपास रहेगा। भले कोरोना से आर्थिक स्थिति खराब हुई हो लेकिन लोगों की बचत भी हुई।


ऑटोमोबाइल
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में जबर्दस्त उछाल बना हुआ है। मोटरसाइकल और स्कूटर के लिए खरीददारों ने धनतेरस के लिए बुकिंग कर रखी है। एक अनुमान के अनुसार अभी तक सभी कंपनियों की 2 हजार से ज्यादा मोटरसाइकल व स्कूटर बुक हो चुके हैं। दूसरी तरफ कारों की बात करें तो 150 से ज्यादा कारों की बुकिंग है।

सराफा बाजार
सराफा बाजार में चमक बरकरार है। धनतेरस के व्यापार के लिए कारोबारियों ने खूब तैयारियां कर रखी हैं। दामों में उतार-चढ़ाव के बीच बिक्री पर ज्यादा असर नहीं हुआहै। न केवल त्यौहार बल्कि शादियों के लिए भी बिक्री हो रही है। कई ज्वेलर्स ऑफर भी ग्राहकों को दे रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स
कोरोना के कारण एंड्राइड तकनीक वाली एलइडी टीवी अब ज्यादातर घरों में पसंद की जा रही है। इसकी एक बड़ी वजह ऑनलाइन पढ़ाई होना है। फुली ऑटोमेटेड वाशिंग मशीन और डबल डोर तथा ज्यादा क्षमता वाले फ्रीज की बुकिंग बहुत संख्या में हुई है।

फर्नीचर मार्केट
धनतेरस के लिए फर्नीचर कारोबारियों ने भी खूब तैयारियां कर रखी हैं। न केवल शोरूम बल्कि बाहर भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इन्हें रखा गया है। अभी सोफा, एलइडी शोकेज, सोफा कम बेड, आलमारी, वुडन आलमारी, फाइबर की कुर्सियां, डाइनिंग टेबल, दीवान आदि की मार्केट में पूछपरख ज्यादा है।

बर्तन बाजार
दीपावली से पहले धनतेरस पर बर्तन खरीदने का अपना महत्व है। कोई छोटा तो कोई बड़ा बर्तन खरीदता है। ऐसें स्थाई दुकानों के अलावा बड़ी संख्या में अस्थाई दुकानें भी खुल गई हैं। इनमें चमचमाते बर्तन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

रियल इस्टेट
ऑटोमोबाइल और रियल इस्टेट दो ऐसे क्षेत्र रहे हैं, जिनका कोरोना का ज्यादा असर नहीं हुआ। इनकी मांग, पूछपरख और बिक्री लगातार चलती रही। धनतेरस पर बिल्डर्स एंड डेवलपर्स को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। अभी कई ग्राहकों ने मकान एवं प्लॉट की बुकिंग कर ली है।
कपड़ा
कपड़ा मार्केट बूम बना हुआ है। बच्चों और बड़ों के लिए कपड़ों की खरीदी ख्ूाब हो रही है। पुरुषों में जींस-पेंट के अलावा कुर्ता पैजामा की बिक्री ज्यादा हो रही है। बच्चों के लिए इंडो-वेस्टर्न, थ्री पीस, फ्रॉक, लहंगा, स्कर्ट जैसे कपड़े पसंद एि जा रहे हैं। महिलाओं के लिए साड़ी प्रमुख वस्त्र है। युवतियों में सलवार सूट व लहंगा पसंद बनी हुई है।