
Dumna airport
जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट पर जल्द ही बड़े विमान आसानी से टेक ऑफ और लैंडिंग कर सकेंगे। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के चलते बनाए जा रहे नए रन-वे का काम लगभग पूरा हो गया है। अब वहां फिनिशिंग वर्क के साथ ही आवश्यक उपकरण इंस्टॉल किए जा रहे हैं। बारिश के बाद रनवे का काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद डुमना एयरपोर्ट प्रबधन की ओर से नया रनवे शुरू करने के लिए डीजीसीए से अनुमति मांगी जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि नवम्बर से दिसम्बर के बीच डीजीसीए को अनुमति के लिए पत्र भेजा जाएगा। जिसके बाद डीजीसीए की टीम द्वारा एयरपोर्ट के नए रनवे के निरीक्षण और उसकी गुणवत्ता परखने के बाद उसे शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है।
छोटे बड़े आठ एप्रान भी हो जाएंगे तैयार- यहां पूर्व में दो एप्रान थे, लेकिन विस्तारीकरण के साथ ही संख्या भी बढ़ा दी गई। छोटे और बड़े विमानों के लिए आठ एप्रान बनाये हैं। दो का उपयोग शुरू कर दिया गया है, वहीं यह प्रयास किया जा रहा है कि अन्य का फिनिशिंग वर्क भी जल्द पूरा हो जाए और सभी एप्गान को एक साथ शुरू किया जा सके।
अभी 1988 मीटर है लम्बाई
डुमना एयरपोर्ट पर वर्तमान में जिस रनवे पर विमानों की लैंडिंग और टैकऑफ कराया जा रहा है। उसकी लम्बाई 1988 मीटर है, इसी रनवे को बढ़ाया जा रहा है। जिसके बाद इस रनवे की लम्बाई 2760 मीटर हो जाएगी। जिससे बड़े विमान आसानी से यहां लैंड और टेकऑफ हो सकेंगे।
412 करोड़ रुपए से हो रहा विस्तारीकरण
एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य 412 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। इसमें रन-वे की लम्बाई बढ़ाने के साथ ही नए एप्रॉन, टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी की बिल्डिंग समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं। टर्मिनल को भी 50 यात्रियों की क्षमता के बजाय 500 फ्लायर्स की क्षमता का बनाया जा रहा है।
रन-वे के काम में फिनिशिंग वर्क शुरू
नए रनवे का काम तेजी से किया जा रहा है। फिनिशिंग वर्क शुरू हो गया है। इसके साथ ही कुछ आवश्यक उपकरण इंस्टॉल किए जा रहे हैं। तीन से चार माह में यह तैयार हो जाएगा। डीजीसीए की अनुमति मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
कुसुम दास, डायरेक्टर, डुमना एयरपोर्ट
Published on:
06 Sept 2022 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
