3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंड और धमाल पर बजीं ऐसी धुनें कि देखते रह गए लोग- देखें लाइव वीडियो

बैंड और धमाल पर बजीं ऐसी धुनें कि देखते रह गए लोग- देखें लाइव वीडियो

2 min read
Google source verification
famous brass band music

famous brass band music

जबलपुर. नमामि देवी नर्मदे, नमामि देवी नर्मदे...सत्यम शिवम सुंदरम्...जैसी धार्मिक प्रस्तुतियों से लेकर सामी सामी...होठों पे ऐसी बात में दबा के चली आई...तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा... जैसे प्रसिद्ध सदाबहार गीतों की धुनें जब धमाल और बैंड दलों ने बजायी तो राहगीर भी रुक गए। कुछ झूमने लगे तो कुछ मस्त होकर धुनों में मगन हो गए। मौका था पत्रिका के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिविक सेंटर में आयोजित पत्रिका महाकोशल महोत्सव का। जिसके अंतर्गत सोमवार को धमाल एवं बैंड दलों की प्रस्तुतियां दी गईं। परफॉर्मेंस का लाइव जबलपुर पत्रिका के फेसबुक पेज पर किया गया।

राजकुमार बैंड, तहलका धमाल के कलाकारों ने बिखेरी स्वर लहरियां
बैंड धमाल की धुनों पर झूमे शहरवासी वर्षगांठ पर हुईं संगीतमय प्रस्तुतियां

बैंड की धुनों पर झूम उठे युवा
राजकुमार बैंड के कलाकारों ने भारत माता स्तंभ सिविक सेंटर में सोमवार की शाम संगीत के नाम कर दी। हर हर शंभू की धुन जैसे ही छेड़ी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकतर लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो व रील्स बनाकर उन्हें शेयर किए। बैंड संचालक सोनू बेन, जितेन्द्र बेन, सनी बेन, पंकज बेन व साथियों ने अपने चिरपरिचित अंदाज में जब बैंड बजाया तो उद्योगपति महेश केमतानी भी झूमने लगे। विधायक विनय सक्सेना, महापौर जगत बहादुर ङ्क्षसह अन्नू विशेष रूप से पधारे। इस दौरान जोनल हैड सुरेन्द्र मिश्रा, यूनिट हैड अजय शर्मा, सर्कुलेशन हैड इंदर ङ्क्षसह मीणा सहित अन्य उपिस्थत थे।

ढोल-ताशा से जमा रंग
संगीतमय दिन की शुरुआत तहलका धमाल की ओर से सुबह सिविक सेंटर में दी गईं प्रस्तुतियों से हुआ। संचालक चंदन ङ्क्षसह बेन, दीपक बेन और साथियों ने एक से बढकऱ एक धुनों को देशी ताशा और ढोल में जब बजाईं तो लोग सुनते ही रह गए। लोगों की भीड़ धमाल सुनने के लिए खड़ी हो गई। लोगों ने मोबाइल पर रिकॉडिंग भी की। आस-पास की दुकानों पर भी बैंड की धुनों को सुनने के लिए लोग जमा हो गए। करीब एक घंटे तक धमाल पार्टी ने फिल्मी, गैर फिल्मी, धार्मिक धुनों की प्रस्तुतियां दीं।

Story Loader