3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक फंदे पर झूले पिता और मासूम बेटी, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम- देखें वीडियो

प्रेम सागर चौकी क्षेत्र में ह्रदय विदारक घटनामासूम बेटी की हत्या कर फंदे पर झूला पिता

less than 1 minute read
Google source verification

जबलपुर। प्रेम सागर चौकी के पीछे रहने वाले एक रिक्शा चालक ने मंगलवार को पहले तो अपनी आठ साल की मासूम बेटी की हत्या की और फिर खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। बुधवार रात लगभग साढ़े 10 बजे हनुमानताल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पत्नी नीतू से विवाद के चलते पति ने यह कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार रीवा के ग्राम बिलवा में रहने वाला रामकिशन सोंधिया पत्नी नीतू और आठ साल की बेटी सपना के साथ प्रेम सागर पुलिस चौकी के पीछे किराए से रहता था। रामकिशन रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके और उसकी पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद पत्नी बेटी को छोडकऱ मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से नाराज रामकिशन ने घर का दरवाजा बंद किया। उसने पहले बेटी को फंदे पर लटकाया और फिर खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। देर रात तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक ने खिडक़ी से झांककर देखा, तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने दरवाजा तोडकऱ देखा तो रामकिशन और उसकी बेटी का शव मिला। दोनों शवों को देर रात मेडिकल अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया।

इधर, हत्या की कोशिश
रांझी में एक युवक के सीने में चाकू घोंपकर मंगलवार को हत्या की कोशिश की गई। रांझी पुलिस के अनुसार न्यू आनंद नगर निवासी आकिब अली पर रंजिश के चलते शेख फैजुल ने चाकू से वार किया। मामला दर्ज हो गया है।

Story Loader