7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व पार्षद लापता, बेटे से विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थिति में हुआ गायब

हनुमानताल थाने में गुमशुदगी दर्ज, मोबाइल भी घर में छोड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
Former Councilor missing

Former Councilor missing

जबलपुर। शहर के एक पूर्व पार्षद का बेटे से किसी घरेलू बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद वह घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं। जैसे ही ये खबर शहर में फैली लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। पुलिस पार्षद को खोजने में लगी है। पार्षद के गायब होने की कोई ठोस वजह अभी सामने नहीं आई है।

हनुमानताल वार्ड के पूर्व पार्षद श्याम कृष्ण तिवारी उर्फ कल्लू (65) बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। गुरुवार सुबह तक पता नहीं चला, तो परिजन हनुमानताल थाने पहुंचे। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि श्यामकृष्ण का बुधवार सुबह बेटे से विवाद हो गया। दोनों में तू-तू मैं-मैं हुई। उसके बाद पूर्व पार्षद कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन वापस नहंीं लौटे। वे अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गए हैं। तिवारी की बेटी भारती दुबे जानकारी लगते ही मायके पहुंचीं। गुरुवार सुबह भारती की रिपोर्ट पर पुलिस ने पूर्व पार्षद की गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। तिवारी के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पूर्व पार्षद कल्लू तिवारी का बेटे से विवाद हुआ था। उनकी तलाश की जा रही है।
- उमेश गोल्हानी, थाना प्रभारी