4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार कार पलटी, पूर्व मंत्री विधायक घनघोरिया की डॉक्टर बेटी और बेटा घायल

रायसेन के देवरी थाना क्षेत्र में हादसा

less than 1 minute read
Google source verification
car_accident.jpg

Fortuner Car accident

जबलपुर। एक सडक़ दुर्घटना में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया के बेटा बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जबलपुर की पूर्व विधानसभा से विधायक पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया की फॉर्च्यूनर कार एनएच-12 में उदयपुरा-देवरी के पास पांजरा गांव के नजदीक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार से विधायक घनघोरिया की बेटी और बेटा भोपाल से जबलपुर जा रहे थे, इस दौरान यह हादसा हुआ।दुर्घटना की खबर लगते ही पूर्व मंत्री भी मौके पर पहुंच गए। कार के एयरबैग खुलने से उनहें मामूली चोटें आई हैं। दोनों को जबलपुर लाया गया है।

जानकारी के अनुसार विधायक घनघोरिया की बेटी डॉ. वैशाली घनघोरिया भोपाल के निजी मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत हैं। उनका हाल ही में पीजी के लिए चयन हुआ है। सोमवार को डॉ. वैशाली भाई यश घनघोरिया के साथ भोपाल के लिए रवाना हुई थीं। मंगलवार को कॉलेज की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर वे बुधवार को जबलपुर लौट रहे थे। रायसेन के देवरी थाना क्षेत्र में सडक़ खुदी होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। चालक उसे काबू कर पाता, इसके पूर्व अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान कार के एयरबैग खुल गए। आसपास के लोगों ने कार सवार डॉ. वैशाली, यश घनघोरिया और चालक को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई थी। तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद वे जबलपुर के लिए रवाना हुए। विधायक घनघोरिया के अनुसार तीनों को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत अधिक रही। इस कारण ड्राइवर कार पर अपना संतुलन नही बना के रख सका। कार कई पलटियां खाने के बाद काफी दूर तक घिसटती चली गई।