
sona chandi ki chori jabalpur me
जबलपुर। सोना चांदी मुहूर्त देखकर खरीदने वालों के लिए आज सबसे अच्छा दिन है। साल का अंतिम रवि पुष्य योग है। इस दौरान सोना पीतल खरीदने के लिए इसे श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस मुहूर्त में खरीदा गया सोना लाभदायी होता है, साथ में वह घर में मंगल समाचार व सुख समृद्धि भी लेकर आता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस मुहूर्त सोना खरीदना अतिउत्तम रहेगा।
READ MORE-
ज्योतिषाचार्य डॉ.अर्जुन पाण्डेय के अनुसार रविवार 17 जून को है साल 2018 का अंतिम रवि-पुष्य योग, पुष्य नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ व अत्यंत शुभ नक्षत्र माना जाता है। प्रभु श्रीराम का जन्म-नक्षत्र होने के वजह इसका विशेष महत्व है। जब भी पुष्य नक्षत्र रविवार को पड़ता है तब इस संयोग को रवि-पुष्य योग कहा जाता है। यह योग सब कामों के लिए बहुत ही शुभ व श्रेष्ठ माना गया है। साल 2018 में केवल तीन रवि-पुष्य योग ही थे। जिनमे से दो बीत चुके हैं. साल का आखिरी रवि-पुष्य योग रविवार, 17 जून 2018 को है। इस दिन पुष्य नक्षत्र 10:55 दिन तक रहेगा तथा सूर्योदय से पुष्य नक्षत्र पर्यन्त सर्व सिद्धिदायक सर्वार्थ-सिद्ध योग भी बन रहा है। आइये जानते हैं क्या है इसका महत्व और धन लाभ के खास उपायरवि-पुष्य योग का महत्व।
रवि-पुष्य योग में किये हुए कर्म बहुत पुण्यदायी होने के साथ तुरंत तथा कई गुना फल देने वाले होते हैं। इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति हैं। इसलिए इस दिन सोना (पीली धातु) खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है। रवि-पुष्य संयोग नए सामान, जमीन-जायदाद, घर-गाड़ी, गहने-जेवर इत्यादि की खरीदी के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। धन लाभ और कर्ज से मुक्ति के लिए भी यह संयोग बेहद महत्वपूर्ण है। इस महासंयोग के दौरान किए गए मंत्र-जाप और पूजा पाठ से भी कई गुना फल प्राप्त होता है।
Published on:
17 Jun 2018 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
