4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

gold jewellery design photos: सोने के सबसे खूबसूरत हार, कंगन और बालियां, खरीदी करने लगी महिलाओं की भीड़

गोल्ड ज्वेलरी की ऐसी डिजाइन कि देखते ही खरीदने का करे मन

2 min read
Google source verification
gold_09.jpg

जबलपुर। सोने के भाव में कमी आने के बाद उसकी खरीदी भी बढ़ गई है। व्यापारियों ने भी माना है कि लॉकडाउन के बाद बढ़े दामों से ज्वेलरी मार्केट डाउन चल रहा था।

gold_03.jpg

सराफा बाजार हो या शहर में अलग-अलग जगह संचालित ज्वेलरी की दुकान, वहां पहले की तुलना में ज्यादा ग्राहक आ रहे हैं। बिक्री की दर भी 25 से 30 फीसदी बढ़ गई है। कारोबारी आने वाले दिनों में और तेजी की उम्मीद रख रहे हैं।

gold_04.jpg

जून और जुलाई में जितने मुहूर्त निकाले गए थे, उन्हें नवम्बर, दिसम्बर और जनवरी के लिए टाल दिया गया है। इसलिए अब वैवाहिकी की खरीदी तेज हो गई है। लोग ज्वेलरी की बुकिंग के साथ उसकी खरीदी भी करने लगे हैं।

gold_06.jpg

ग्राहकों को मिल रहे ऑफर ... बाजार में ऑफर भी शुरू हो गए हैं। बड़ी कंपनियों के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी सराफा कारोबारी अपने स्तर पर ऑफर दे रहे हैं।

gold_05.jpg

सराफा कारोबारी आशीष कोठारी ने बताया कि अभी बिक्री में अंतर आया है। ग्राहक पहले की तुलना में ज्यादा आ रहे हैं। लॉकडाउन खुलने के समय और अभी की स्थिति में बिक्री की दर 25 से 30 फीसदी बढ़ी है।

gold_07.jpg

चांदी कारोबारी अजय बख्तावर का कहना है कि दामों में अंतर आने से भी ग्राहकी में फर्क पड़ा है।

gold_08.jpg

आगामी शादियों के सीजन को लेकर सराफा दुकानों में चमक बढ़ गई है। लॉकडाउन खुलने के बाद सोना और चांदी की कीमत में कमी आई है। इसका असर भी ग्राहकी पर दिखने लगा है।