जबलपुर

सोने का मंगलसूत्र और चैन नहीं पहन सकतीं सुहागिन महिलाएं, पहनने पर होता है ऐसा

सोने का मंगलसूत्र और चैन नहीं पहन सकतीं सुहागिन महिलाएं, पहनने पर होता है ऐसा  

2 min read
Sep 27, 2018
मंगलसूत्र

जबलपुर। शहर में लुटेरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि सुहागिन महिलाएं अब सोने का मंगलसूत्र और चैन मुश्किल हो गया है। इससे वे अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने लगी हैं। यहां पकड़े गए बदमाशों व लुटेरों से मिले माल में सबसे ज्यादा यही दो गहने मिले हैं।

news facts- मदन महल पुलिस की कार्रवाई
तीन युवक सिवनी से आकर करते थे लूट, एक शहर का
सोने की 13 चेन, चार मंगलसूत्र और छह मोबाइल बरामद

पुलिस के अनुसार सिवनी से आकर तीन युवक शहर में सडक़ चलते महिलाओं और युवतियों के गले की चेन, पर्स और मोबाइल लूट रहे थे। बाइक सवार इन लुटेरों का साथ शहर का एक युवक भी दे रहा था। चारों आरोपित अब तक लूट की 20 वारदातों को अंजाम दे चुके थे। इसका खुलासा बुधवार को उस समय हुआ, जब मदन महल पुलिस ने एक पुलिस कर्मी की सूचना पर संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट में उपयोग की जाने वाली दो बाइक, एक मोपेड सहित लूटी गई सोने की चेन और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

शहर के युवक का मिला कनेक्शन-
पुलिस ने बताया, उप निरीक्षक सीएल पटेल ने शहर में लूट की वारदातों में सिवनी के युवकों के शामिल होने की जानकारी दी। इसके बाद मदन महल थाना प्रभारी प्रीति तिवारी की अगुवाई में एक टीम ने सिवनी में दबिश देकर छिंदवाड़ा रोड गंगा नगर निवासी संजय उर्फ संजू सनोडिय़ा (19), करीरात निवासी रामगोपाल सनोडिय़ा(20) और ग्राम मंडवा निवासी योगेश पटेल(24) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बाजनामठ शास्त्री नगर निवासी अंकित नाग(22) के वारदातों में शामिल होने की सूचना दी। उसके बाद अंकित को गिरफ्तार किया गया।

महिलाओं को बनाते थे निशाना
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपित नशे के शौकीन हैं। अपना शौक पूरा करने के लिए लूट करते हैं। लुटेरों के गिरोह का मास्टर माइंड संजू है। वह पहले भी सिवनी में चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। गिरोह के निशाने पर महिलाएं और युवतियां होती थीं। लूट के स्पॉट तय करने और वहां से फरार होने में अंकित उनकी मदद करता था। गिरोह उन स्थानों लूट करते थे, जहां से आसानी से किसी बायपास सडक़ तक पहुंचकर सिवनी भाग सकें।

Published on:
27 Sept 2018 10:26 am
Also Read
View All

अगली खबर