4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में सड़क किनारे 13 मजदूरों को रौंदती चली गई थी बेलगाम कार, अबतक 5 की मौत 3 गंभीर

Accident Death : रविवार को हुए हिट एंड रन केस में जान गवाने वालों की संख्या 2 से बढ़कर 5 हो गई है। जबकि 3 मजदूर अब भी गंभीर रूप से घायल बने हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Accident Death

हिट एंड रन केस में अबतक 5 की मौत 3 गंभीर (Photo Source- Patrika Input)

Accident Death :मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को हुए हिट एंड रन केस में जान गवाने वालों की संख्या 2 से बढ़कर 5 हो गई है। जबकि 3 मजदूर अब भी गंभीर रूप से घायल बने हुए हैं। आपको बता दें कि, इस भीषण सड़क हादसे में कल चैनवती बाई और लच्छों बाई नाम की महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। लेकिन, सोमवार को खबर सामने आई है कि, गंभीर हालत में भर्ती गोमती बाई, वर्षा कुशराम और कृष्ण बाई की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि, तीन मजदूरों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इधर, प्रशासन ने मृतकों के घर वालों को 02-02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।

दरअसल रविवार की दोपहर बरेला हाइवे रोड पर क्रिएटा कार चालक ने कोहराम मचाया था। सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे 13 मजदूरों को कार चालक ने रौंद दिया था। कार चालक की पुलिस ने पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि, आरोपी जबलपुर का ही रहने वाला है।

हाईवे पर मची चीख थी पुकार

सड़क पर मची चीख पुकार के बाद सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया था। सभी मजदूर हाइवे पर लगी ग्रिल पर पेंटिंग का काम कर रहे थे।