
Solar
जबलपुर. सौर ऊर्जा का उपयोग देश में लगातार बढ़ रहा है, लेकिन शहर के सरकारी संस्थान अब भी इससे दूरी बनाए हुए हैं। सौर ऊर्जा का उपयोग करने वाले संस्थानों की संख्या बहुत कम है। पिछले एक साल में एक भी नए सोलर प्लांट की स्थापना किसी सरकारी दफ्तर में नहीं हुई। शहर में सवा सौ से अधिक ऐसे संस्थान हैं, जहां सौर ऊर्जा उपकरण लगे हंै। इनमें अधिकतर प्रायवेट प्रतिष्ठान और संस्थान हैं। शहर में लगभग तीन लाख उपभोक्ता हैं, लेकिन इनमें से केवल 139 के यहां ही सौर ऊर्जा उपकरण लगे हैं।
केन्द्रीय संस्थान अव्वल, राज्य शासन के पिछड़े
केन्द्र सरकार के सरकारी भवनों में सोलर प्लांट लगाने पर बार-बार जोर दिया जा रहा है। इसमें जिले के केन्द्रीय संस्थानों ने बाजी मार ली, लेकिन राज्य शासन के दफ्तर इसमें पिछड़े हुए हैं। राज्य शासन के करीब 90 प्रतिशत दफ्तरों में सोलर प्लांट नहीं हैं।
मीटर रखता है पूरी नजर
जहां भी सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन होता है, वहां एक विशेष मीटर लगाया जाता है। इसे नेट मीटर कहते हैं। यह मीटर सौर ऊर्जा से उत्पादित होने वाली बिजली और उपभोक्ता द्वारा ली जाने वाली सामान्य बिजली का पूरा ब्यौरा रखता है। इसके बाद माह के अंत में यह भी बताता है कि उपभोक्ता ने कितनी बिजली का उत्पादन कर ग्रिड में दिया और कितनी उसने उपयोग की।
एलटी कनेक्शन व उत्पादन
सम्भाग- कनेक्शन- क्षमता- उत्पादन
पूर्व- 14- 114.00- 6723
पश्चिम- 40- 378.60- 14167
दक्षिण- 45- 283.10- 22558
उत्तर- 05- 23.00- 3640
विजय नगर- 18- 224.00- 34237
.....
एचटी कनेक्शन व उत्पादन
सम्भाग- कनेक्शन- क्षमता- उत्पादन
पूर्व- 04- 1308- 1117
पश्चिम- 04- 255- 1712
दक्षिण- 04- 706- 68060
उत्तर- 03- 273- 00
विजय नगर- 02- 45- 1802
(उत्पादन व क्षमता किलोवॉट में व उत्पादन लगभग में)
...............................
फैक्ट
लो वोल्टेज लाइन
कुल कनेक्शन- 122
कुल उत्पादन- 1022.70 किलोवॉट
हाईटेंशन लाइन
कुल कनेक्शन- 17
कुल उत्पादन- 72700.50 किलोवॉट
.............................
उपभोक्ता
जबलपुर शहर-273541
जबलपुर देहात-188599
...............................
बिजली की मांग मेगावॉट में
कहां- सामान्य दिनों में- गर्मी के दिनों में
जिले में - 204 - 320
शहर में - 129 - 220
देहात में - 75 - 100
................................
इन संस्थानों में सोलर प्लांट-
रेलवे जबलपुर मंडल
कुल क्षमता- 02 मेगावॉट
गन कैरिज फैक्ट्री
कुल क्षमता- 10 मेगावॉट
वीकल फैक्ट्री
कुल क्षमता- 10 मेगावॉट
विद्युत कम्पनियों का मुख्यालय शक्तिभवन
कुल क्षमता- 350 किलोवॉट
संस्थान- कलेक्ट्रेट
क्षमता- 04 मेगावॉट
ननिज रमनगरा विद्युत संयंत्र
क्षमता- 10 मेगावॉट
ननिज ललपुर
क्षमता- 10 मेगावॉट
आईएसबीटी
क्षमता-10 मेगावॉट
कठौंदा प्लांट
क्षमता-01 मेगावॉट
गैरीसन ग्राउंड
क्षमता- 01 मेगावॉट
संस्थान-नगर निगम
क्षमता- 700 किलोवॉट
केंट बोर्ड
क्षमता- 225 किलोवॉट
जीएम टीटीसी
क्षमता- 200 केवी
शासकीय आईटीआई
क्षमता- 200 किलोवॉट
Published on:
05 Sept 2019 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
