
former sarpanch shoted
जबलपुर। बेलखेड़ा के कुसली गांव में सोमवार को गांव के मंदिर के पास खिलाए जा रहे कन्या भोज के दौरान रंजिश में गांव के पूर्व सरपंच यशवंत सिंह लोधी (51) पर तीन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग करने वाले में पूर्व सरपंच का चचरा भाई शिवा ठाकुर और उसके दो साथी थी। दोनों परिवार में दो वर्षों से रंजिश चल रही है। पूर्व सरपंच को पीठ, जांघ, हाथ की कोहनी में गोली लगी है। उसे गम्भीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर धारा 307,34 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया।
कन्याभोज के दौरान मारी गोली
पुलिस के अनुसार यशवंत सिंह लोधी दोपहर ढाई बजे गांव पहुंचा था। वह वर्तमान में शहपुरा में परिवार के साथ रह रहा है। गांव के हनुमान मंदिर के पास देवी प्रतिमा स्थापित है। वहां कन्या भोज के आयोजन के दौरान जैसे ही यशवंत सिंह लोधी दोपहर ढाई बजे के लगभग पहुंचा। तभी शिवा ठाकुर अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और ताबड़तोड़ कट्टे से फायर करने लगा। फायरिंग के चलते पूरे गांव में हडक़म्प मच गया। बेटा प्रहलाद और परिवार के अन्य लोग पहुंचे और उसे शहर स्थित निजी अस्पताल ले गए।
दो घंटे बाद पहुंची पुलिस
बेलखेड़ा थाने से कुसली गांव की दूरी महज आठ किमी है। बावजूद वहां तक पहुंचने में पुलिस को पूरे दो घंटे लग गए। गांव में कोई भी ग्रामीण वारदात को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं था। बड़ी मुश्किल से पुलिस पता कर पायी। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज किया।
यह है रंजिश की वजह
यशवंत सिंह और फायरिंग करने वाले शिवकुमार उर्फ शिवा लोधी के बीच 14 जून 2017 से रंजिश है। तब यशवंत लोधी ने शिव के भाई रघुराज पर कट्टे से जानलेवा फायर किया था। उस समय यशवंत घटनास्थल पर वाहन यूपी 86 जे 0011 छोडकऱ भाग गया था। इस मामले में शिवा की शिकातय पर यशवंत सहित महेश, श्याम सिंह लोधी पर हत्या के प्रयास, धमकी देने व आम्र्स एक्ट के प्रकरण दर्ज हुए थे। यशवंत के वाहन की तलाशी में 12 पेटी देशी व 10 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब भी मिली थी। इस मामले में अलग से आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज हुआ था।
Published on:
07 Oct 2019 11:09 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
