
Hand Washing Day
जबलपुर. हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में साबुन से हाथ धोने के स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूकता और समझ में वृद्धि करना है। ग्लोबल हैंडवाशिंग पार्टनरशिप द्वारा 2008 में ग्लोबल हैंडवाशिंग डे की शुरूआत कि गई थी। इसके जरिए लोगों को रचनात्मक तरीकों से समय-समय पर हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जैसे बाथरूम इस्तेमाल करने पर, खाना बनाने से पहले, बनाते समय और बनाने के बाद आदि। हेल्थ को देखते हुए हाथों की सफाई रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि इससे शरीर में फैलने वाले अधिकतर इन्फेक्शन हाथों के जरिए ही पहुंचते हैं।
निमोनिया सहित कई बीमारियों का खतरा कम
डॉक्टर्स का मानना है कि अच्छी तरह से हाथ धोने से दस्त और निमोनिया सहित कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। कई रिसर्च में भी यह आ चुका है कि खाने के पहले अच्छी तरह से हाथ धोने पर बच्चों में दस्त होने का खतरा 40 परसेंट तक कम हो जाता है।
सर्दी जुकाम और वायरल में कमीं
लोगों को हाथ धोने के बारे में सिखाने से उन्हें और उनके स्वास्थ को अच्छा बनाने में मदद मिलती है। इससे न सिर्फ लिवर से जुड़ी समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि सर्दी बुखार और वायरल का असर कम हो जाता है।
वायरस हो जाते हैं दूर
कई बार ऐसे जीवाणु और विषाणु होते हैं जो कि नग्न आंखों से नहीं देखे जा सकते हैं। ये मोबाइल फोन और टूथब्रश में सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। ऐसे में खाने के पहले नियमित रूप से हाथ धोने की आदत बैक्टिरिया को खत्म कर देती है।
स्किन इफेक्शन नहीं होता
अच्छी तरह से किया हुआ हैंडवॉश खसरा, चिकन पॉक्स, चकत्ते जैसे इन्फेक्शन भी नहीं होते हैं। इसके साथ ही सेप्सिस को रोकने में मदद कर सकती है, क्योंकि इसका संक्रमण जानलेवा भी हो सकता है।
Published on:
15 Oct 2019 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
