8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAIN PREDICTION : बारिश के नए सिस्टम से झमाझम की उम्मीद, नम हवा ने दी गर्मी से राहत

RAIN PREDICTION : बारिश के नए सिस्टम से झमाझम की उम्मीद, नम हवा ने दी गर्मी से राहत
less than 1 minute read
Google source verification

जबलपुर। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिणी-पश्चिमी मध्यप्रदेश में शिफ्ट हो गया। इससे बारिश वाले बादलों की खेप गुरुवार को पूरे दिन शहर में बनी रही। दोपहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। बंगाल की खाड़ी में नौ अगस्त तक नया सिस्टम बन सकता है। इसके प्रभाव से शहर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इधर, बारिश की सम्भावना बनाने वाली ट्रफ लाइन की मौजूदा पोजीशन जबलपुर, कोरबा, झारसुगुड़ा, चांदबाली होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक बनी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जहां से ट्रफ लाइन गुजरती है, उसके बजाय उससे सौ से डेढ़ सौ किमी के दायरे के बाहर के स्थानों पर झमाझम बारिश होती है। नए चक्रवाती सिस्टम और कम दबाव के क्षेत्रों के कारण शुक्रवार को सिवनी, डिंडोरी, मंडला, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर में अच्छी बारिश की सम्भावना है। तेज गति से चली नमी वाली हवा और सूरज के छिपे रहने से पारे में गिरावट जारी रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को पारा करीब सवा डिग्री लुढक़ा। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। दोनों ही स्तर पर तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। दक्षिण-पश्चिमी हवा छह किमी प्रतिघंटा की गति से चली। नमी भरी हवा चलने से उमस-गर्मी से राहत रही। चौबीस घंटे में 12.6 मिमी बारिश के साथ जिले में सीजन में कुल वर्षा 352.7 मिमी हुई है।

कम दबाव का क्षेत्र बना
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार चक्रवात बंगाल की खाड़ी से निकलकर दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश पहुंच गया है। वहां के जिलों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन जबलपुर, कोरबा, झारसुगुड़ा, चांदवाली से गुजरते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। उत्तरी कोंकण-गोवा क्षेत्र के ऊपर चक्रवाती गतिविधि है।