
गोराबाजार थाना अंतर्गत खंदारी नाला मुख्य रोड पर हुआ हादसा
जबलपुर। शहर के एक हाईप्रोफाइल परिवार की महिला ने शराब के नशे में धुत होकर पहले तो कार चलाई, इसके बाद तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसने दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक 25 युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों ने उसे मौके से भगाने के प्रयास भी किए लेकिन वे भीड़ और मृतक के परिजनों के चंगुल से उसे नहीं छुड़ा पाए। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
युवक को टक्कर मारने वाली कार चालक महिला चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
आक्रोशित परिजन ने शव रखकर किया प्रदर्शन
यह है मामला-
गोराबाजार थाना अंतर्गत खंदारी नाला मुख्य रोड पर सोमवार रात तेज रफ्तार कार एमपी 19 सीए 6777 की टक्कर से बिलहरी निवासी कृष्णा स्वामी (25) की मौत के मामले में पुलिस ने धारा 304 का प्रकरण दर्ज किया है। कार रतन नगर निवासी रमनदीप मैनी चला रही थीं। कार की नम्बर प्लेट पर नगर पालिक सतना लिखा हुआ था। उधर, मंगलवार को पीएम के बाद पुलिस ने कृष्णा का शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। आक्रोशित परिजन ने सडक़ पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
पुलिस के अनुसार कृष्णा और उसका साथी शक्ति ग्रावरकर के साथ केक फैक्ट्री में काम के बाद घर के लिए रवाना हुए। खंदारी नाला मुख्य रोड पर कार चालक ने कृष्णा को टक्कर मार दी। शक्ति के मुताबिक हादसे के बाद कार चला रही महिला रमनदीप मैनी को उसके परिवार वाले दूसरे वाहन एमपी 20 सीडी 6205 से ले जाने की कोशिश की। शक्ति ने कृष्णा को अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक रमनदीप मैनी नशे में कार चला रही थी। परीक्षण के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रात में ओमती थाने लाया गया, जहां उसने हंगामा किया।
Published on:
12 Feb 2020 12:54 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
