4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

april 2021 hot weather : होली के बाद तपेगा सूरज, पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी

होली के बाद तपेगा सूरज, पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी

less than 1 minute read
Google source verification
hot weather in rajasthan

hot weather

जबलपुर। शहर के ऊपर कई दिनों से मंडरा रहे हल्के बादल पूरी तरह छंट गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर निकलते ही आकाश साफ हो गया है। गुरुवार को सुबह से धूप तेज रही। दोपहर में गर्म हवा चली। धूप की तपिश भी बढ़ गई। इससे पारे में उछाल आया। तीन दिन बाद फिर से पारा सामान्य से ऊपर निकल गया। इससे गर्मी महसूस हुई। रात में हवा की गति ज्यादा होने से बाहर ज्यादा गर्मी नहीं लगी। जानकारों की मानें तो होली के बाद अप्रैल माह में पहले सप्ताह से ही धूप तल्ख होने लगेगी। सूरज की तपिश से झुलसा देने वाली गर्मी की शुरुआत हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ खत्म, अब धूप होने लगी तल्ख
तीन दिन बाद फिर से पारा सामान्य से ज्यादा

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस था। इसमें गुरुवार को वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान बढकऱ 35.5 डिग्री हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य के बराबर बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 44 प्रतिशत और शाम को 23 प्रतिशत थी। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार आकाश साफ हो गया है। गुरुवार को पश्चिमी हवा 3-4 किमी प्रतिघंटा की गति से चली। इससे तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। आने वाले 3-4 दिन मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि की सम्भावना है।

Story Loader