scriptपति ने दिया ट्रिपल तलाक, फिर देवर ने किया बलात्कार | Husband gave triple divorce, brother-in-law raped | Patrika News

पति ने दिया ट्रिपल तलाक, फिर देवर ने किया बलात्कार

locationजबलपुरPublished: Aug 05, 2020 10:56:09 pm

Submitted by:

santosh singh

-शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक के साथ बलात्कार का प्रकरण भी दर्ज

जबलपुर। शहर निवासी 47 वर्षीय महिला को पति ने ट्रिपल तलाक देकर घर से निकाल दिया। फिर साजिश रचकर अपने छोटे भाई को भेजकर बलात्कार कराया। पीडि़ता को झांसा दिया था कि छोटा भाई निकाह कर लेगा। वह भी निकाह से मुकर गया। महिला के साथ आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, ट्रिपल तलाक, धमकी देने और साजिश रचने का प्रकरण दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार पीडि़त महिला ने मंगलवार को थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई कि कुछ समय पहले उसके पति ने मारपीट व धमकी देकर उसे ट्रिपल तलाक बोल कर घर से निकाल दिया। तब से वह पति से अलग रह रही है। कुछ दिन पहले उसका देवर मिलने आया। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। अब वह भी शादी करने को तैयार नहीं है। महिला के मुताबिक उसके पति ने साजिश रचकर देवर के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार कराया। पुलिस ने पति व देवर के खिलाफ ट्रिपल तलाक सहित बलात्कार, धमकी देने और साजिश रचने का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
महिला आरक्षक की भावनाओं से खेला
बलात्कार के एक अन्य प्रकरण में 35 वर्षीय नरसिंहपुर निवासी आरोपी ने तलाकशुदा 42 वर्षीय महिला आरक्षक की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। आरोपी ने महिला आरक्षक के साथ गृहस्थी बसाने का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। उसके पैसे से ऐश करता रहा। जब महिला आरक्षक ने शादी करने का दबाव बनाया तो मोबाइल बंद कर भाग गया। आरोपी महिला आरक्षक से काफी पैसे ऐंठ चुका है। खुद को ठगा महसूस कर रही महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो