
rpsc jobs
जबलपुर। मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में रोजगार का अवसर लेकर आई निजी क्षेत्र की कंपनियों ने जबलपुर शहर में योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रारंभ कर दिया है। कटंगा स्थित जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से अलग-अलग पदों के लिए पंजीयन के बाद रोजगार का मौका दिया जा रहा है। करीब 600 पदों के लिए करीब 15 कंपनियों के प्रतिनिधि यहां पहुंचे हैं। सोमवार को पहले दिन 211 आवेदकों का पंजीयन किया गया, इनमें से लगभग 50 का चयन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव फिर से शुरू हुई है। इसमें तकनीकी, बाजार एवं सामान्य कामकाज के अलावा अन्य पदों के लिए युवाओं की भर्ती की जा रही है। यह 18 फरवरी तक चलेगी। प्रत्येक दिन सुबह से लेकर शाम तक यह कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर उनका चयन करेंगी। इसमें फील्ड एग्जीक्यूटिव, सलाहकार, टे्रनी, ऑपरेटर से लेकर तमाम प्रकार के पदों पर भर्ती की जा रही है।
पहले दिन सात मध्यप्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों से आई करीब सात कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम भी शामिल रही। इनमें 50 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया है। उप संचालक रोजगार एमएस मरकाम ने बताया कि अवकाश के दिनों को छोड़कर 18 फरवरी तक कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव में आने वाले युवाओं के लिए सुविधाओं का अभाव इस बार भी बना हुआ है। उनके के लिए बैठने, पीने के पानी और दूसरी सुविधाएं नाकाफी हैं। खड़े-खड़े ही प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। इस तरह के आयोजनों के लिए शासन बजट भी प्रदान करता है।
Published on:
09 Feb 2021 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
