4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलाकारों की कल्चर स्ट्रीट में लग रहीं चाट-पकौड़ी की दुकानें

कलाकारों की कल्चर स्ट्रीट में लग रहीं चाट-पकौड़ी की दुकानें

2 min read
Google source verification
jabalpur artists Culture Street

jabalpur artists Culture Street

जबलपुर. भंवरताल में मार्बल सिटी अस्पताल के सामने से पेट्रोल पम्प को जाने वाली सड़क को चार साल पहले कल्चरल स्ट्रीट बनाने के नाम पर बंद किया गया था। उस समय इसका विरोध भी हुआ था। इसके बावजूद सड़क को बंद कर नगर निगम प्रसासन ने कल्चरल स्ट्रीट का निर्माण कराया। अब कल्चरल स्ट्रीट में चाट और अंडे की दुकानें लगाई जा रही है। क्षेत्रीयजनों की शिकायत है कि इस दौरान यहां नशेड़ियों का जमघट भी लगता है।

भंवरताल क्षेत्र के लोग परेशान, देर रात लगता है नशे के शौकीनों का जमघट

स्ट्रीट वेंडरों की मांग पर लगे स्टॉल

कल्चरल स्ट्रीट में स्मार्ट सिटी के तहत दो दिन के फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्ट्रीट वेंडर्स को खान-पान सामग्री की दुकान लगाने की अनुमति दी गई थी। नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि स्ट्रीट वेंडरों की मांग पर उन्हें कुछ दिन और स्टॉल लगाने की अनुमति दी गई थी। महिलाओं का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। इस सम्बंध में कई बार नगर निगम के कुछ अधिकारियों को जानकारी भी दी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जनसुनवाई में भी ये मामला उठा था।

शहर में खाद्य सामग्री स्ट्रीट वेंडर के माध्यम से उपलब्ध हो सके, इसके लिए पहल की गई है। कल्चरल स्ट्रीट के आसपास के रहवासियों को असुविधा न हो, ये सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने से लेकर सुरक्षा गार्ड की तैनाती के लिए कदम उठाएंगे। किसी स्ट्रीट वेंडर के कारण लोगों को समस्या हो रही होगी, तो उन्हें हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

डॉ. इलैयाराजा टी, कलेक्टर

कल्चरल स्ट्रीट में दो दिन के फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। यहां स्ट्रीट वेंडरों को स्टॉल लगाने की अनुमति दी गई थी। उनकी मांग पर फेस्टिवल के बाद भी प्रशासन की ओर से समय सीमा बढ़ाई गई थी। यदि क्षेत्र के लोगों को कोई समस्या हो रही है तो इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करेंगे।

रवि राव, प्रशासनिक अधिकारी, स्मार्ट सिटी

कलाकारों के लिए विकसित की थी

भंवरताल में कलाकारों के लिए कल्चरल स्ट्रीट का निर्माण कराया गया था। जिससे यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का व्यविस्थत आयोजन हो सके और शहर के बीचोंबीच कलाकारों को उपयुक्त प्लेटफार्म मिल सके।