9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP News : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ बड़ा धमाका, बाल-बाल बच गए कर्मचारी

Jabalpur News : एमपी के जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। भट्टी लीक होने की वजह से यह धमाका हुआ है। इसमें किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई है।
less than 1 minute read
Google source verification
jabalpur_factory_blast.jpg

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बड़ा धमाका हुआ है। जिसमें कर्मचारी बाल-बाल बच गए हैं। यह घटना सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो की है। जहां स्क्रैप पिघलाया जा रहा था। उसी दौरान भट्टी में धमाका हो गया। जिससे वहां के कर्मचारी दहशत में आ गए। हालांकि की हादसे में कोई झुलसा नहीं है। फैक्ट्री प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।


स्क्रैप को गलाते समय भट्टी एक तरफ से लीक हो गई। अधिकतर ये ऊपर की तरफ से लीक होती है, लेकिन यह साइड से लीक हो गई। जिस वजह से आग के गोले बनने लगे और आग भड़क गई।पहला धमाका धीरे हुआ लेकिन इसके बाद दो जोरदार धमाके हुए। जिसकी आवाज लगभग 1 से 2 किलोमीटर तक सुनाई दी।इससे वहां काम कर रहे कर्मचारी सहम गए। ओएफजे के पास स्क्रैप को गलाने के लिए लगभग 10 भट्टियां हैं।जिस भट्टी में धमाका हुआ है वो लगभग तीन टन की बताई जा रही है। इसके पूरे डैमेज होने से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जबलपुर को लगभग 25 से 30 लाख रूपए का नुकसान हुआ है।


एमपी के जबलपुर में सीओडी (COD) के स्क्रैन गलाने वाली भट्टी में आग लग गई थी। जिस वजह से भीषण धमाका हो गया।फैक्ट्री में लगभग 20-25 कर्मचारी काम कर रहे थे। जैसे ही धमाका हुआ वह अपना काम छोड़कर बाहर चले गए।धमाके के वक्त सिर्फ एक ही कर्मचारी क्रेन में फंस गया था। इसके बाद उसे क्रेन से उतारा गया।जिस वजह से उसे मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने मोर्चा संभाला और आग बुझाई गई।