प्रभाकर मिश्रा@जबलपुर. हरिशंकर परसाई से लेकर ओशो, महर्षि महेश योगी ने जिस गांधी लाइब्रेरी से ज्ञान अर्जन किया, वह अब डिजिटल भी हो गई है। डिजिटल लाइब्रेरी में 40 हजार से ज्यादा पुस्तकें पोर्टल पर उपलब्ध हैं। पांच हजार से ज्यादा छात्र लाइब्रेरी के इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर घर बैठे पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की है। लाइब्रेरी में स्मार्ट सिटी के तहत 120 कम्प्यूटर का सेटअप तैयार किया गया है।