5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : खो-खो की टीमें दिखा रहीं दम- देखें वीडियो

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : खो-खो की टीमें दिखा रहीं दम- देखें वीडियो

2 min read
Google source verification
Khelo India Youth Games

Khelo India Youth Games

जबलपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सोमवार को आगाज हुआ। 11 फरवरी तक चलने वाले आयोजन में पहले दिन खो-खो में महाराष्ट्र और ओडिशा के खिलाड़ी छाए रहे। जिन्होंने बालक और बालिका वर्ग में अपने मैच बड़े अंतर से जीत लिए।

मेजबानों की कमजोर शुरुआत, महाराष्ट्र और ओडिशा के खिलाड़ी छाए, दोनों वर्गों में जीत

मेजबान मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की पहले दिन कमजोर शुरूआत हुई और टीमों ने अपने मैच गंवा दिए। हालांकि मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों ने हार से उबरते हुए दर्शकों व खेलप्रेमियों से कमियों को दूर कर दमदार वापसी का भरोसा दिलाया।

चार खेलों की मेजबानी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चार खेल खो-खो, तीरंदाजी, तलवारबाजी और रोड साइक्लिंग की मेजबानी जबलपुर कर रहा है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार ने किया। इस अवसर पर संभागीय कमिश्नर बी चंद्रशेखर, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, जिला पंचायत सीईओ डॉ सलोनी सिडाना, भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। मैच की शुरुआत के पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रानीताल के इनडोर स्टेडियम में खो-खो स्पर्धाओं के लिए स्तरीय व्यवस्था की गई है। मैट से सेट तैयार किया गया है। इसमें आठ मैच खेले गए। मंगलवार को भी आठ मैच होंगे।

स्वागत से खुश हुए

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश के कोने-कोने से जबलपुर आए खिलाड़ी यहां हुए स्वागत से खुश नजर आए। खिलाडिय़ों ने न केवल खेल मैदान बल्कि आवास से लेकर परिवहन और भोजन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

आज हुए आठ मुकाबले
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दूसरे दिन मंगलवार को भी खो-खो के आठ मुकाबले हो रहे हैं। इनमें बालक वर्ग के ग्रुप ए में सुबह 10:30 से शुरू होने वाले पहले सत्र में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश तथा ग्रुप बी में दिल्ली और छत्तीसगढ़ का मैच हुआ। वहीं बालिका वर्ग में ग्रुप ए में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश तथा ग्रुप बी में उडीसा और पश्चिम बंगाल की टीमें मैच खेला गया।

दोपहर 3:30 बजे दूसरे सत्र में भी चार मुकाबले हुए। इनमें बालक वर्ग ग्रुप ए की पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु तथा ग्रुप बी में उडीसा और आंध्रप्रदेश की टीमों का मुकाबला हो रहा है। इसी प्रकार बालिका वर्ग में ग्रुप ए की पंजाब और तमिलनाडु तथा ग्रुप बी की कर्नाटक और राजस्थान की टीमें मैच खेल रही है।