3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रेकिंग न्यूज: कृषि उपज मंडी में दिन दहाड़े दो लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर- देखें वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज: कृषि उपज मंडी में दिन दहाड़े दो लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर- देखें वीडियो

2 min read
Google source verification
krishi upaj mandi jabalpur

krishi upaj mandi jabalpur

जबलपुर. चोर-लुटेरों में पुलिस का भय लगभग खत्म हो गया है। वे दिन दहाड़े बाजारों में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कृषि उपज मंडी की सब्जी मंडी का है। जहां दो चोरों ने दिन दहाड़े एक दुकान में घुसकर चोरी को अंजाम दिया और लाखों रुपए पार कर चंपत हो गए। चोरों के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे हैं। वहीं पुलिस में पीडि़त व्यापारी ने चोरी की शिकायत दी है।

सब्जी मंडी व्यापारी राजेन्द्र गुप्ता ने बताया वे रोजाना की तरह दोपहर में करीब 12 बजे घर गए हुए थे। इस बीच उनकी दुकान खुली रही। हालांकि काउंटर में लॉक लगा हुआ था। जब वे खाना खाकर लौटे तो देखा कि उनके काउंटर का लॉक खुला है और उसमें रखे करीब सवा दो लाख रुपए गायब हैं। जानकारी लेने पर पता चला कि दो युवक दुकान में आए थे। दुकान के बाजू में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला दो युवक बाइक पर आए और बेझिझक दुकान में घुस गए।

चूंकि यहां व्यापारियों के पास लोगों का पूरे दिन आना जाना लगा रहता है तो किसी ने उन्हें देखकर भी नहीं टोका। वे अंदर आए और इत्मिनान से पैसे निकाले और चलते बने। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। उनके चेहरे भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। चोरी की सूचना पुलिस को दी तो उन्होंने लिखित में शिकायत ली है।

व्यापारियों में रोष
सब्जी मंडी व्यापारियों का कहना है कि मंडी में रोजाना करोड़ों रुपयों का कारोबार होता है। लेकिन सुरक्षा की बात की जाए तो यहां कुछ नहीं है। हर व्यापारी के पास लाखों का लेनदेन होता है। सब्जी व्यापारी नगद पर ज्यादा काम करते हैं ऐसे में इस तरह की घटनाएं ठीक नहीं है। चोरों को जल्द पकडऩे के साथ मंडी में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था मंडी प्रशासन को करानी चाहिए।

Story Loader