scriptयहां प्यार के नाम पर होता है लडक़ी का ‘बलात्कार’, आशिकों के खिलाफ हर दिन मामले हो रहे दर्ज | love 'sex'or dhoka: couple make physical relationships name of love | Patrika News
जबलपुर

यहां प्यार के नाम पर होता है लडक़ी का ‘बलात्कार’, आशिकों के खिलाफ हर दिन मामले हो रहे दर्ज

यहां प्यार के नाम पर होता है लडक़ी का ‘बलात्कार’, आशिकों के खिलाफ हर दिन मामले हो रहे दर्ज
 

जबलपुरFeb 11, 2020 / 12:26 pm

Lalit kostha

Sexual Exploitation

Sexual Exploitation

जबलपुर। युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ आए दिन शारिरिक संबंध बनाने के मामलों में जबलपुर लगातार ऊंचे पायदान पर चढ़ता जा रहा है। हर दिन इस तरह की खबरें अखबारों में छप रही हैं, बावजूद इसके इन मामलों में न तो कमी आ रही है और न ही इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले ही मान रहे हैं। जबलपुर में प्यार के नाम पर केवल सेक्स हो रहा है। फिर चाहे पहल किसी ने की हो। यहां के लडक़े पहले तो प्यार का नाटक करते हैं फिर लडक़ी सेे शादी का वादा करके उसके साथ सालों तक शारिरिक संबंध बनाते रहते हैं। अंत में जब मन भर जाता है तो वे उसे छोडकऱ दूसरी लडक़ी को फंसा लेते हैं या फिर शादी ही कर लेते हैं। ऐसे मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। जो कि समाज के लिए अच्छा संदेश नहीं है।

लडक़ी से मैहर में रचाई शादी, होटल के कमरे में किया गंदा काम

 

rape

पिस्टल दिखाकर युवती से बलात्कार

प्राइवेट जॉब करने वाली 30 वर्षीय युवती के साथ पांच साल पहले पिस्टल दिखाकर कम्प्यूटर सेंटर के मालिक ने बलात्कार किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब वह दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। युवती ने सोमवार को महिला थाने में बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार युवती की 2015 में कम्प्यूटर सेंटर के मालिक विवेक दुबे से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। अगस्त 2015 में विवेक ने युवती को अपने कमरे में बुलाया और पिस्टल दिखाकर बलात्कार किया। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। नौ जुलाई 2018 को विवेक के माता-पिता ने विवाह की बात भी तय कर दी। वे दहेज में 25 लाख की मांग कर रहे थे। विवेक ने विश्वास दिलाया कि वह अपने माता-पिता को समझा लेगा। अब उसकी शादी किसी और युवती से तय हो गई। इसकी खबर लगने पर रविवार को युवती ने विवेक से बात की तो उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह थाने पहुंची।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो