4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

loans fraud:जबलपुर में लोन दिलाने के नाम पर कई महिलाओं से ठगी

-रांझी में प्रकरण दर्ज, उधर, कुंडम में सम्बल योजना में हुआ फर्जीवाड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
money_fraud.jpg

fraudster

जबलपुर। पीएम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर एक जालसाज ने रांझी निवासी कुछ महिलाओं को ठग लिया। जालसाज ने महिलाओं से 10 से 15 हजार रुपए ठगे ओर गायब हो गया। महिलाओं ने रविवार को रांझी थाने में पहुंच कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार फूटाताल निवासी मनीष मेहतो ने कुछ समय पहले रांझी निवासी महिलाओं से सम्पर्क किया। उसने सभी को प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से लोन दिलाने का लालच दिया। मनीष की बातों के जाल में फंसकर कुछ महिलाओं ने लोन दिलाने के लिए कहा। मनीष ने सभी महिलाओं को लोन दिलाने के एवज में पांच से 15 हजार रुपए लिए। फिर लोन एप्रुवल कराने का बोलकर वह गायब हो गया। महिलाओं ने कई बार मनीष से सम्पर्क साधा, लेकिन उसने लोन नहीं दिलाया। रांझी टीआई आरके मालवीय ने बताया कि पीडि़ता योगिता विश्वकर्मा की शिकायत पर आरोपी मनीष मेहतो के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया।
सम्बल योजना के नाम पर छह ग्रामीणों से ठगी
कुंडम थानांतर्गत ददरगवां निवासी छह ग्रामीणों को सम्बल योजना के अंतर्गत मिले दो-दो लाख की आर्थिक सहायता की राशि में एक बड़ी रकम दलाल हड़प गया। पुलिस के अनुसार पीडि़तों में शामिल जयपाल सिंह, बहादुर सिंह, राम खरवानी सहित अन्य ने एसपी, कलेक्टर, सीईओ और थाने में शिकायत की। आरोप लगाया कि दलाल सुभाष यादव ने उन्हें सम्बल योजना के अंतर्गत मिले दो-दो लाख की आर्थिक सहायता राशि में महज 30 से 50 हजार रुपए दिए। शेष राशि वह स्वयं हड़प गया। एसपी के निर्देश पर कुंडम पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Story Loader