
picnic spot,picnic spots,mp picnic spot,dangerous picnic spot,bhadbhada picnic spot,
जबलपुर. सुबह तेज और दोपहर की गुलाबी ठंड में अब पिकनिक स्पॉट में भी पर्यटकों की भीड़ पहुंचने लगी है। शहर के प्रमुख स्पॉट में दिन भर पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। लोकल के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा जबलपुर से आसपास के स्पॉट भी पर्यटक यहां से होते हुए जा रहे हैं। टूर ऑपरेटर्स के अनुसार लोकल पर्यटक देश के दूसरे शहरों में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। लोकल पर्यटक अभी सबसे ज्यादा धार्मिक यात्राएं कर रहे हैं। इनमें नर्मदा परिक्रमा, अमरकंटक, मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ही ज्यादा है।
भा रहा न्यू भेड़ाघाट का यह स्पॉट
भेड़ाघाट प्रतिदिन औसतन लोकद्घह्यल पर्यटक तो जा ही रहे हैं। दूसरे शहरों से भी पर्यटक आ रहे हैं। ये पर्यटक भेड़ाघाट के उस पार रोप वे से जाकर यात्रा कर रहे हैं। जिसमें न्यू भेड़ाघाट के आगें बंदरकूंदनी के पास एक स्पॉट जिसमें संगमरमरी चट्टानों में भारत के नक्श्ेा जैसी आकृति पर्यटकों को भा रही है। टूरिस्ट गाइड के अनुसार यह स्पॉट हर पर्यटक घूमना चाह रहा है। इसके अलावा घुघवा फॉल, त्रिशूल भेद, देवगंगा व नर्मदा नदी का संगम स्थल भी पर्यटकों को भा रहा है।
जबलपुर से ही चारों तरफ की सैर
होटल कॉरोबारियों के अनुसार अभी जो पर्यटक आ रहे हैं उनमें दूसरे प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या ज्यादा है। यहां अन्य शहरों और प्रदेश के पर्यटक यहां आना शुरू कर देते हैं। लोग रिसॉर्ट भी बुक कर रहे हैं होटल बुक कर रहे हैं। इनमें दो से तीन प्रतिशत विदेशी पर्यटक भी हैं।
स्थानीय पर्यटकों की संख्या यहां ज्यादा
लोकल पर्यटकों के अनुसार अभी यहां पर स्थानीय स्तर पर शहर के प्रमुख स्थ्ल डुमना नेचर रिजर्व पार्क में बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। पहले जहां यहां औसतन पर्यटकों की संख्या 2 सौ के लगभग थी। अब बढ़कर 5 सौ ज्यादा हो गई है। इसी तरह भंवतरताल में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा ग्वारीघाट के उमाघाट, पायली, बरगी डैम, भदभदा, डुमना नेचर पार्क जैसे स्पॉट हैं। जिनमें बड़ी संख्या में लोग आउटिंग के लिए आ रहे हैं।
Updated on:
22 Nov 2019 02:09 pm
Published on:
22 Nov 2019 11:11 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
