scriptMp election 2023: स्ट्रॉन्ग रूम का रास्ता है छोटा, मतगणना में आ सकती है समस्या | Mp election 2023: Due to narrow road, the process of counting of votes may get hampered. | Patrika News
जबलपुर

Mp election 2023: स्ट्रॉन्ग रूम का रास्ता है छोटा, मतगणना में आ सकती है समस्या

मतपेटियां जमा करते समय आया था व्यवधान, सुबह तक चली थी प्रक्रिया……

जबलपुरNov 26, 2023 / 12:18 pm

Astha Awasthi

evm1.jpeg

Mp election 2023

जबलपुर। स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचने के लिए एक और सकरा रास्ता होने के कारण मतगणना की प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। जवाहर कृषि विश्वविद्यालय की नई इमारत में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रखा गया है। मतदान के बाद कर्मचारी मशीन जमा करने के लिए पहुंचे, तो उस समय संकरा रास्ता ही बाधा बन रहा था। अब इसका विकल्प तलाशा जा रहा है। ताकि, ईवीएम और वीपीपेट को मतगणना स्थल तक आसानी से ले जाया जा सके।

कर्मचारियों को कतार में खडे़ होकर इसे जमा कराना पड़ा था।

इस दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अब मतगणना के दिन भी इसी जगह बने स्ट्रांग रूम से वीवीपैट और ईवीएम निकाली जाएंगी। इसकी तैयारियां निर्वाचन कार्यालय कर रहा है। क्योंकि, समय पर मतगणना करवाना सभी के लिए बड़ी चुनौती रहेगी। आयोग भी चाहता है कि तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए जल्दी से जल्दी परिणाम सामने आएं।

बढ़ सकती है टेबल की संख्या

मतगणना को समय पर करवाने के लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए टेबल की संख्या में परिवर्तन हो सकता है। अभी तक इसके लिए 14-14 टेबल तय की गई हैं। इसमें बदलाव हो सकता है। टेबल बढ़ती हैं, तो ज्यादा मतों की गिनती एक साथ हो सकेंगी। इस पर मंथन हो रहा है। जिले की आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ईवीएम पर डाले गए मतों की गणना 112 टेबलों पर की जाएगी। अभी तक की योजना के मुताबिक प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए मतों की गणना के लिए 14-14 टेबलों का उपयोग किया जाना है।

Hindi News/ Jabalpur / Mp election 2023: स्ट्रॉन्ग रूम का रास्ता है छोटा, मतगणना में आ सकती है समस्या

ट्रेंडिंग वीडियो