31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Monsoon Alert : Bargi Dam के 13 गेट की ऊंचाई ढाई मीटर की, लम्हेटा छोर का पुल डूबा, गौरीघाट, तिलवाराघाट में अलर्ट

MP Monsoon Alert : Bargi Dam के 13 गेट की ऊंचाई ढाई मीटर की, लम्हेटा छोर का पुल डूबा, गौरीघाट, तिलवाराघाट में अलर्ट, इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को नदी के प्रवाह क्षेत्र तक जाने से रोका।

3 min read
Google source verification
MP Monsoon Alert

MP Monsoon Alert

MP Monsoon Alert : जिले के बरगी बांध के चार गेट बंद कर दिए गए हैं। अब 13 गेट खुले हुए हैं। इनसे 1.66 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। नर्मदा तटों पर भी बाढ़ के हालात हैं। धुआंधार, घुघवा जल प्रपात खो गए हैं। भेड़ाघाट में मार्बल पार्क और लहेटा छोर का पुल भी डूब गया है। इसके कारण लहेटा छोर से भेड़ाघाट आवाजाही बंद हो गई है। अब केवल बैनगंगा नदी पर बने पुल से ही लोग आ रहे हैं। गौरीघाट में भी बाढ़ के हालात हैं। तिलवाराघाट का छोटा पुल डूब गया है। पानी की आवक कम होने पर रात 8 बजे बांध के 4 गेट बंद कर दिए गए। बांध में पानी की आवक घटकर 4115 क्युमेक हो गई थी। जबकि सुबह 10 बजे इसमें 6 हजार 353 क्युमेक पानी प्रवेश कर रहा था।

MP Monsoon Alert : तटों में जाने से रोका

गौरीघाट, तिलवाराघाट में शाम के बाद से नर्मदा का जल स्तर तेजी से बढ़ गया है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को नदी के प्रवाह क्षेत्र तक जाने से रोका। उन्हें समझाइश दी गई कि जान जोखिम में न डालें।

MP Monsoon Alert : नर्मदा तटों में तीन फीट बढ़ा पानी

इससे पहले बरगी बांध के कैचमेंट एरिया मंडला, डिंडौरी में लगातार हो रही बारिश के कारण बांध का जल स्तर सुरक्षित सीमा तक बनाए रखने के लिए जल निकासी शाम 6 बजे डैम के खुले हुए गेटों की ऊंचाई बढ़ा दी गई थी। बांध के खुले 17 गेटों की औसत ऊंचाई को 2.03 मीटर से बढ़ाकर 2.44 मीटर किया गया था।

MP Monsoon Alert : अभी 86 सेंटीमीटर खाली

बरगी बांध का जल स्तर 421.90 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। यह निर्धारित सीमा 421 मीटर से 90 सेंटीमीटर अधिक है। हालांकि बांध के पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर से 86 सेंटीमीटर कम है।

MP Monsoon Alert : 4 दिन बाद खिली धूप

चार दिन तक लगातार सावन की झड़ी के बाद सोमवार को सारा दिन सूर्यदेव चमकते रहे। तपिश के चलते दिन का तापमान बढ़ा। इसके साथ ही उमस भी बढ़ गई। बीते चौबीस घण्टे के दौरान महज 5.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। आगामी चौबीस घंटों मे जबलपुर जिले में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। 33.7 इंच कुल बारिश: सोमवार को सारा दिन बारिश नहीं हुई। 24 घटों के दौरान जबलपुर जिले मे 5.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस सीजन में वर्षा का आंकड़ा 856.3 मिमी (33.7 इंच ) पहुंच गया।

MP Monsoon Alert : कॉलोनियों में कीचड़ से राहत नहीं

शहर के लो लाइन एरिया में धनवंतरि नगर, परसवारा कालोनी, भूकंप कालोनी, चंदन कालोनी, साईं कालोनी, शिव नगर, सुदामा नगर, सैनिक सोसायटी की वत्सला कालोनी इलाकों में सड़कों में कीचड़, खाली प्लाटों में पानी भरा हुआ है। आवाजाही मार्गों में भरे पानी और कीचड़ के कारण लोगों को आवाजाही में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।