18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी का सबसे लंबा फ्लाईओवर होगा ‘ट्रैफिक-फ्री’, 80 फीट चौड़ी होगी पुलिया

MP News: मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाइओवर को जाम मुक्त बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके लिए गोहलपुर नाले की पुलिया को 80 फीट चौड़ा किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
jabalpur-flyover

MP News: मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में प्रदेश का सबसे लंबा ओवरब्रिज है। इस ब्रिज पर जाम से राहत दिलाने के लिए नगर नगम की ओर से टेंडर जारी कर दिया है। जिसमें गोहलपुर नाले की पुलिया को 80 फीट चौड़ा किया जाएगा। ताकि कटनी-सिहोरा-पनागर-अधारताल में जाम के कारण फ्लाइओवर से आने-जाने वाले लोग प्रभावित न हो।

3.50 करोड़ की लागत से बनेगा 80 फीट चौड़ी पुल

शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए महापौर जगत बहादुर अन्नू ने शनिवार को शाम गोहलपुर पुलिया का औचक निरीक्षण किया। उस दौरान पुलिया के चौड़ीकरण के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी। इसके बाद 3 करोड़ 50 लाख रुपए का टेंडर जारी कर दिया गया है। अभी पुलिया 30 फीट चौड़ी है। जिसके कारण बढ़ाकर 80 फीट किया जाएगा।

मार्च से शुरु होगा काम

नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट के लिए टाइमलाइन तैयार की है। साल 2026 के मार्च के महीने तक काम शुरू हो जाएगा। प्रोजेक्ट पर काम मार्च महीने से शुरु होगा। साथ ही जुलाई तक इस पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मानसून में आम लोगों को होती है समस्या

मानसून के दौरान इस पुलिया में जलभराव के कारण नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। गोहलपुर पुलिया के विस्तार से यातायात स्थिर हो जाएगा।