3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

world veterinary day: इस पशु चिकित्सा संस्थान में इंसानों के लिए होती है फायदेमंद रिसर्च

प्रदेश स्तर पर होने वाली रिसर्च का केन्द्र है वेटरनरी यूनिवर्सिटी

less than 1 minute read
Google source verification
Veterinary University

Veterinary University

जबलपुर। शहर की नानाजी देशमुख यूनिवर्सिटी मूक पशुओं के इलाज और सेवाभाव के लिए जाना जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों से हमारी वेटरनरी प्रदेश स्तर पर रिसर्च की एक अभूतपूर्व केन्द्र भी बन चुकी है। एक एेसा रिसर्च का केन्द्र जहां सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश स्तर को प्रभावित करने के उद्देश्य से कार्य किए जाते हैं। इसमें फिर चाहे पंचगव्यों को शामिल करते हुए रिसर्च करनी हो या फिर दूध की शुद्धता की जांच के पैमानों को परखना हो। इस वल्र्ड वेटरनरी डे के मौके पर आइए जानते हैं कि किस तरह के हमारी वेटरनरी जानवरों की सेवाभाव और इलाज करने के साथ प्रदेश स्तर पर रिसर्च के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही है। इनमें सबसे प्रमुख पंचगव्य रिसर्च के अंतगर्त बनाए हुए प्रोडक्ट हैं, जिनका वेटरनरी में आउटलेट भी खोला जाएगा।

दूध की शुद्धता का जांच
वेटरनरी के डॉ. ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ समय से दूध की शुद्धता की जांच को लेकर काफी चीजें चल रही थीं। एेसे में वेटरनरी में स्थित लैब में कोई भी दूध की शुद्धता के पैमानों को समझा जा सकता है। हालांकि वेटरनरी द्वारा इस जांच की रिपोर्ट को कागजों में जारी नहीं किया जाता, सिर्फ दूध की शुद्धता को लैब में परख सकते हैं। लेकिन जल्द ही सरकार से अप्रूवल मिलने के लिए बाद रिपोर्ट की कॉपी भी आसानी से प्राप्त हो सकेगी।

Story Loader