
मध्यप्रदेश में बारिश-आंधी का दौर जारी है। फोटो- पत्रिका
nautapa 2025 : आमतौर पर नौ दिन तपने वाला ‘नौतपा’ रविवार से शुरू हुआ। लेकिन, पहला दिन बादलों के आगोश में बीता। सूरज की तपन नजर नहीं आई। शाम को धूल भरी आंधी के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। 24 घंटे में पांच मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई तक सम्भाग के कई स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं।
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सुबह की नमी 74 प्रतिशत और शाम की 55 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। 4-5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और बारिश की सम्भावना है।
मान्यता है कि नौतपा के दौरान जितनी तपन होती है, मानसून सीजन में बरसात उतनी अच्छी होती है। लेकिन, इस बार नौतपा में चक्रवाती सिस्टम का साया पड़ता दिखाई दे रहा है। इसके कारण नौतपा की शुरुआत में कई दिन तक बारिश के आसार हैं। सूर्यदेव रविवार को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया, इसके साथ ही नौतपा की शुरुआत हो गई। मौसम केंद्र के अनुसार जिस तरह से मानसून बढ़ रहा है, उससे अंदाजा लगता है कि मध्यप्रदेश में जून के पहले पखवाड़े में मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। इसलिए नौतपा इस बार खास नहीं तपेगा।
Updated on:
26 May 2025 11:38 am
Published on:
26 May 2025 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
