6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्र विशेष: शहर में विराजेंगे मां के रहस्यमय रूप, दर्शन मात्र से मनोकामना होगी पूरी

दुर्गोत्सव तैयारी: 4.5 क्विंटल वजनी होगी प्रतिमा, बड़ी क्रेन की मदद से प्रतिमा को उठाया जाएगा, फिलहाल मूर्तियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, हर जगह हो रहा विशालकाय प्रतिमाएं होगी जनाकर्षण का केंद

2 min read
Google source verification
Durga will have the most magnificent statue riding on the lion

Durga will have the most magnificent statue riding on the lion

जबलपुर।
दुर्गोत्सव में इस बार शहर की जनता को मां दुर्गा तो कहीं काली के भव्य रूप देखने को मिलेंगे। कहीं माता का दरबार अनोखे अंदाज में सजा होगा तो कहीं राक्षसों का नरसंहार करते हुए वे नजर आएंगी। कुछ ऐसी ही प्रतिमाओं का निर्माण इस समय जोरशोर से किया जा रहा है। निवाडग़ंज में सिंह पर सवार मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। यह प्रतिमा 17 फीट उंची एवं करीब 4.5 टन वजनी होगी। इस भारी भरकम प्रतिमा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे उठाने के लिए एक बड़ी क्रेन की मदद ली जाएगी। मां दुर्गा की मूर्ति के निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मूर्ति के पीछे ब्रम्हाण्ड की झांकी तैयार की जाएगी। बैठकी के पहले यह मूर्ति बनकर तैयार हो जाएगी। यह मूर्ति राजू केवट द्वारा तैयार की जा रही है। शहर में करीब 1100 प्रतिमाएं रखी जाएंगी जिनको अंतिम रूप दिया जा रहा है। मां दुर्गा भगवान

मुंडों की माला का होगा बेक ग्राउण्ड
उजारपुरवा में भव्य महाकाली का रूप देखने जनता को देखने को मिलेगा। यह प्रतिमा भी भव्य रूप लिए होगी। इस प्रतिमा की खासियत होगी कि इसके ब्रेक ग्राउंड में नर मुंड होगे। महाकाली का भव्य रूप दिखेगा जो जनता के लिए एक अलग ही आर्कषण का केंद्र होगा। उजारपुरवा की महाकाली हमेशा जनाकर्षण का केंद्र रही है। इसी को देखते हुए इसका निर्माण किया जा रहा है।

यहां दिखेगी रण युद्ध की झांकी
मदनमहल में स्थापित की जाने वाली चंडी काली की प्रतिमा करीब 11 फीट लंबी तैयार की जा रही है। प्रतिमा के पीछे की ओर रण युद्ध की झांकी तैयार की जाएगी। जिसमें महाकाली द्वारा नरसंहार करते हुए दिखाया जाएगा। यह प्रतिमा भी लोगों के बीच जनाकर्षण का केंद्र बनेगी। प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है बैठकी में इसकी स्थापना किए जाने की संभावना है।

पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश
गढ़ा में गोड़वाना दुर्गोत्सव समिति द्वारा कंबोडिया का मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसकी खासियत यह होगी कि यहां पर्यावरण संरक्षण की झांकी दर्शकों को देखने को मिलेगा। करीब 30 फीट उंचा मंदिर लकडिय़ों का बना होगा। गढ़ा बाजार में यह भव्य प्रतिमा और पर्यावरण का संदेश देते हुई झांकी नजर आएगी।

संजीवनी नगर में कोलकाता का मंदिर
संजीवनी नगर दुर्गोत्सव समिति द्वारा इस बार कोलकाता का दुर्गा मंदिर का निर्माण किया जाएगा। करीब 25 फीट उंचा मंदिर होगा जिसमें दुर्गा प्रतिमा के साथ ही भव्य सुंदर झांकी भी स्थापित की जाएगी। मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।

यूपी का धूमा माता मंदिर
अंकुर दुर्गोत्सव समिति नगर निगम के द्वारा इस बार उत्तरप्रदेश के धूमामती माता का भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर में करीब 12 फीट उंची दुर्गा प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। कछपुरा में 15 फीट की कालीगढ़ा कछपुरा में महाकाली की 15 फीट उंची भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है।