3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां मिलते हैं सबसे लज़ीज नूडल्स, कॉर्न और मशरूम नूडल्स जैसी डिशेस भी फेमस

देसी इनोवेशन ने बढ़ाया नूडल्स का जायकाकॉर्न और मशरूम नूडल्स के दीवाने ज्यादा

2 min read
Google source verification
Singapore Noodles recipe,maggi noodles recipe,Hakka Mushrooms with Rice Noodles recipe,veg hakka noodles recipe,Schezwan Noodles recipe in hindi,

Singapore Noodles recipe,maggi noodles recipe,Hakka Mushrooms with Rice Noodles recipe,veg hakka noodles recipe,Schezwan Noodles recipe in hindi,

जबलपुर. चाहे युवाओं का ग्रुप हो या फिर कॉलेज और स्कूल गोइंग स्टूडेंट्स का। बात को यदि बच्चों की या फिर हो पूरी फैमिली है। नूडल्स के दीवाने कर कहीं हैं। वहीं इस दीवानगी को शहर में स्टॉल होल्डर और रेस्टोरेंट ओनर्स द्वारा अलग-अलग टेस्ट देकर बढ़ाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि शहर में किस तरह से नूडल्स लवर्स की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है।

किए जा रहे इनोवेशन
शहर में नूडल्स और चाइनीज को लेकर तरह-तरह के इनोवेशन किए जा रहे हैं। इसमें इंडियन मसालों का उपयोग करके डिफरेंट टेस्ट के नूडल्स को लोगों तक सर्व किया जा रहा है। इसके चलते कॉर्न नूडल्स, आचारी नूडल्स, डोसा नूडल्स, नूडल्स कटलेट जैसे इनोवेशन किए जा रहे हैं। यह टेस्ट शहरवासियों को भी खूब रास आ रहा है।

रेस्टोरेंट, चौपाटी और ठीयों पर
शहर में नूडल्स को लेकर लोगों में जबर्दस्त क्रेज है। आउटिंग के लिए निकलने वाले लोगों के ऑर्डर में सबसे ज्यादा नूडल्स ही शामिल होता है। ऐसे में रेस्टोरेंट के साथ-साथ चौपाटीज और ठीयों पर सबसे ज्यादा पसंदीदा व्यंजन लोगों का नूडल्स ही होता है। गौर किया जाए तो पिछले कुछ ही समय में नूडल्स के स्टॉल्स शहर में सबसे ज्यादा खुल चुके हैं।

दो मिनट नूडल्स शॉप्स
शहर में दूसरे प्रदेशों की तर्ज पर एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जो कि 2 मिनट नूडल्स का है। इसमें स्ट्रीट फूड लवर्स की डिमांड अधिक नजर आती है। हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और दूसरे प्रदेशों में इस तरह का ट्रेंड सबसे ज्यादा नजर आ रहा है। ऐसे में शहर में भी अब युवाओं और फैमिली द्वारा 2 मिनट नूडल्स के स्ट्रीट फूड का मजा लिया जा रहा है।

शहर में मिल रही वैरायटीज
- हक्का नूडल्स
- सिंगापुरी नूडल्स
- स्मोकी नूडल्स
- कॉर्न नूडल्स
- मंचुरियन नूडल्स
- पास्ता नूडल्स
- मशरूम नूडल्स
- पनीर नूडल्स
- वेजीटेब्लस नूडल्स

इन क्षेत्रों में अधिक स्टॉल्स
- सदर
- सिविक सेंटर
- सिविल लाइंस
- विजयनगर
- कछपुरा
- गोरखपुर
- गुप्तेश्वर
- ग्वारीघाट
- आधारताल

Story Loader