5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

onion rate today: जबलपुर में सरकार बेचेगी सबसे सस्ती प्याज, बाजार में 70 से 80 रुपए दाम

onion rate today जबलपुर में सरकार बेचेगी सबसे सस्ती प्याज, बाजार में 70 से 80 रुपए दाम

2 min read
Google source verification
Onion

प्याज

जबलपुर. प्याज की बढ़ती कीमत से आम आदमी को राहत दिलाने के लिए प्रशासन अब थोक भाव से कुछ ज्यादा कीमत पर प्याज शहर के अलग-अलग स्थानों पर बेचने की योजना बना रहा है। इसके लिए शनिवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने थोक प्याज विक्रेताओं की बैठक भी बुलाई है। अभी उच्च गुणवत्ता वाले प्याज के दाम 60 से 70 रुपए किलो तक हैं। शहर और पूरे देश में प्याज के दाम आम आदमी को आंसू रुला रहे हैं। कीमत आसमान पर हैं। पहले बरसात में माल की खराबी की बात सामने आई। फिर मुख्य मंडी नासिक से ही दाम तेज मिलने की बात कही गई।

विभाग की तैयारी : फुटकर में 70 रुपए से ज्यादा है कीमत, खाद्य विभाग बेचेगा सस्ती प्याज, हर एक को मिलेगी 2 किलो

तमाम तर्कों के बीच प्याज के दामों में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई। अगस्त के शुरूआत में जरुर दाम नीचे थे, लेकिन उसके बाद इसके दाम 50 रुपए किलो से ज्यादा रहे। मौजूदा स्थिति में थोक में 45 से 50 से रुपए के बीच प्याज के दाम हैं। फुटकर व्यापारी इसे 60 से 70 रुपए किलो बेच रहे हैं। यही नहीं नई प्याज आ रही है, उसकी कीमत थोक में 15 से 20 रुपए किलो भी है। लेकिन उसकी आवक अभी उतनी नहीं है।

नासिक से आने वाली गोदामों की प्याज ही बाजार में आ रही है। उसकी कीमत काफी बढ़ चुकी है। शासन को इसकी जमाखोरी की आशंका भी है। इसलिए हाल में प्याज के दो थोक कारोबारियों के यहां छापा मारा
गया था। उनके पास से बिना लेखा-जोखा के 11 लाख रुपए से ज्यादा की प्याज मिली थी। कृषि उपज मंडी में रोजाना 8 से 10 ट्रक प्याज के आ रहे हैं। रोजाना 90 टन से ज्यादा माल आ रहा है। यहां से न केवल जबलपुर बल्कि आसपास के जिलों में भी प्याज जाता है। अब कुछ व्यापारी नई प्याज भी मंगा रहे हैं।

प्याज के दाम ऊंचे हैं। आम आदमी को थोक से थोड़ी ज्यादा भाव में प्याज उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है।
- एमएनएच खान, जिला आपूर्ति नियंत्रक

मंडी में सबसे ज्यादा माल नाशिक से आता है। वहीं से प्याज महंगी आ रही है। थोक व्यापारी तो अढ़तिये का काम कर रहे हैं।
- धनीराम चौबे, अध्यक्ष थोक आलू-प्याज व्यापारी संघ

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विक्रय
प्रशासन की योजना है कि थोक कारोबारियों से अपने ट्रक शहर के कुछ प्रमुख इलाकों में भिजवाएं जाएं। यह व्यापारी थोक रेट से थोड़े मार्जिन पर प्याज आम लोगों को बेचें। इसकी मात्रा भी करीब 2 किलो प्रति व्यक्ति तय की जाएगी। यहां मिलने वाला प्याज फुटकर दुकानों से कम रेट पर बिकेगा। इससे आम आदमी को थोड़ी राहत मिल सकेगी।