
patrika dandiya festival 2018 jabalpur
जबलपुर। गरबा की प्रैक्टिस में हर दिन नए-नए स्टेप्स सीखने के मौके मिल रहे हैं। इन दिनों ने गरबा महोत्सव में अवार्ड जीतने के लिए यूथ में खासा उत्साह है। रिर्हसल में घंटों अथक प्रैक्टिस के बाद भी उनका उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। हर एक स्टेप्स को बखूबी सीख लेने तत्परता सभी के मन में है। इस कारण प्रैक्टिस में परफेक्शन नजर आ रहा है।
गुजराती धुनों का रंग
सिविक सेंटर स्थित कच्छी जैन समाज भवन में गरबी की प्रैक्टिस चल रही है। गुजराज के अहमदाबाद से आए एक्सपर्ट गुजराती धुनों पर गरबा के स्टेप्स सीखा रहे हैं। पांचवे दिन शुक्रवार को पांचवी स्टाइल वेस्टर्न स्टाइल एवं बालीवुड मिक्स के स्टेप्स हुए तो सभी ने जमकर प्रैक्टिस की। आखिरी दौर में फोक मिक्स हुआ तो युवा जोश दोगुना हो गया। सुबह 9.30 बजे शुरू हुई प्रैक्टिस शाम 7.30 बजे चलती रही। हर बैच में गरबा के नए-नए स्टेप्स सीखने ललक है। इसके पहले वे म्युजिक, भोपाली, कृष्णा, हुडो और बालीवुड के स्टेप्स सीख चुके हैं।
आपस में चैक कर रहे स्टेप्स
रिहर्सल में रेस्ट के दौरान कोई पानी पीकर थकान कम रहा है तो कुछ लोग आपस में स्टेप्स चैक कर रहे हैं। ट्रेनर के साथ ही वे आपस में एक -दूसरे को परफेक्ट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि, ट्रेनर की आवाज पर हर कोई ओके बोल रहा है तो वे अगले स्टेप्स को शुरू करा रहे हैं।
अवार्ड के प्रयास में यूथ
गरबा इवेंट में 13 से 15 अक्टूबर तक पार्टिसिपेंट्स डांडिया महोत्सव में प्रजेंटेशन देंगे। इनमें विभिन्न ग्रुपों में जिनके परफारर्मेंस अच्छे होंगे, उन्हें हजारों लोगों के बीच मंच से अवार्ड दिया जाएगा। इस अवार्ड को प्राप्त करने में वे हार्ड प्रैक्टिस कर रहे हैं। इवेंट के दौरान एक्सपट्र्स पैनी नजर रखते हैं, जिनके ड्रेस, स्टेप्स सबसे बेहतर होते हैं तो उन्हें गौरन्वानित होने का अवसर प्राप्त होता है।
Published on:
28 Sept 2018 09:12 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
