
patrika garba dandiya festival jabalpur
जबलपुर। पत्रिका का गरबा, डांडिया महोत्सव शहर की पहचान बन गया है। लोगों को काफी दिनों से इसकी एक झलक का इंतजार है, तो लीजिए आपके इंतजार की घडिय़ां अब समाप्त हुईं। शहीद स्मारक गोल बाजार के मैदान में शनिवार शाम 7 बजे से पत्रिका के तीन दिन गरबा डांडिया महोत्सव की धूम मचेगी। 850 से अधिक गल्र्स एवं ब्वाएज अपने अनूठे स्टेप्स से सभी का मन मोहते नजर आएंगे। इसकी अंतिम व फाइनल रिहर्सल भी गरिमापूर्ण माहौल में पूर्ण हुई। जबर्दस्त रिहर्सल के बाद प्रतिभागियों का उत्साह दिख रहा है। गुजराती धुन पर वे ताल से ताल मिलाएंगे और मां की आराधना के अपने अनूठे अंदाज से लोगों को विभोर करेंगे।
मेकअप भी होगा खास
शहीद स्मारक गोल बाजार में शनिवार को पत्रिका प्रजेंट्स पान बहार डांडिया महोत्सव का शानदार आगाज होगा। प्रतिभागी ड्रेस में आएंगे और उनका मेकअप भी खास दिखेगा। ज्यादातर गल्र्स वाटर प्रूफ मेक में आएगी ताकि घंटों डांस के बावजूद भी उनके चेहरे की चमक बरकरार रहे। मैदान पर शुक्रवार को रिहर्सल के आखिरी दिन सभी प्रतिभागियों ने म्युजिक के साथ ताल से ताल मिलाई। गरबा डांडिया खेलने को उनके दिल में खासा उत्साह है, क्योंकि 16 दिन की प्रैक्टिस के बाद वे परफेक्ट हो चुके हैं। 7-7 दिन गरबा और डांडिया की प्रैक्टिस के बाद दो दिन ग्राउंड पर फाइनल रिहर्सल हुई। हजारों दर्शकों के सामने उनमें अवार्ड जीतने की ललक रहेगी।
स्टेप्स में हुए परफेक्ट
गुजरात से आए विशेषज्ञ धीरेंद्र राजावत व अशोक पानीवाल ने बताया, प्रतिभागी अब हर स्टेप्स में परफेक्ट हो गए। जो सबसे बेहतर परफार्म करेगा, उसे अवार्ड मिलेगा। गरबा में डिजिट काउंट, वेस्टर्न एवं वॉलीवुड मिक्स एवं डांडिया में बेसिक व डबल राउंड आदि स्टेप्स हो चुके हैं।
आर्कषक होगी मां की आरती
डांडिया महोत्सव की शुरूआत आरती से होगी। 14 मिनट की आरती विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। बेहतर प्रतिभागियों का सलेक्टन आरती की टीम में किया गया है। इसमें हाथों में दीपक के साथ थिरकते हुए मातारानी की जाएगी। गल्र्स की टीम कभी स्वास्तिक और जलेबी की आकृति में नजर आएगी तो कभी बड़े सर्किल में डांस के स्टेप्स करती दिखेगी।
इन कटेगरी के अवार्ड
- बेस्ट मेल डांसर
- बेस्ट फिमेल डांसर
- बेस्ट मेल ड्रेस
- बेस्ट फिमले ड्रेस
- फेस ऑफ द डे
- बेस्ट चाइल्ड ऑफ दे डे
Published on:
12 Oct 2018 10:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
