3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

patrika garba: गरबा-डांडिया ने बांधा समां… हर कोई मुग्ध, वीडियो में देखें भव्य नजारा लाइव

पत्रिका प्रेजेंट्स पान बहार डांडिया महोत्सव की धूम

2 min read
Google source verification
patrika garba dandiya festival jabalpur

patrika garba dandiya festival jabalpur

जबलपुर। मां शक्ति की भक्ति में भीगे गीत और उनकी स्वर लहरियों पर थिरकते युवाओं के कदम...। यह नजारा देखकर हर कोई आकर्षण में बंधा ही रह गया। मौका था पत्रिका के गरबा, डांडिया महोत्सव का...। मां भगवती के पूजन के साथ शनिवार को गोलबाजार, शहीद स्मारक परिसर पर इसका भव्य शुभारंभ हुआ। जैसे ही प्रस्तुति का अवसर आया। रंग-बिरंगी वेषभूषाओं में प्रतिभागी युवक-युवतियों नृत्य परिसर पर प्रवेश कर गए। अनूठी थाप पर गरबा की शुरुआत होते ही, हर तरफ तालियां गूंज उठीं। फिजा में उत्सव के रंग घुल गए।

850 से अधिक प्रतिभागी
पत्रिका का गरबा, डांडिया महोत्सव शहर की पहचान बन गया है। इस बार इसमें 850 से अधिक गल्र्स एवं ब्वाएज अपने अनूठे स्टेप्स से दर्शकों का मन मोह रहे हैं। गुजराती धुन के बीच रंग-बिरंगी डे्रसेज पहने प्रतिभागी अपने ही अनूठे अंदाज में माता की भक्ति में खोए हुएह है। हर चेहरा उत्साह से खिला हुआ है।

मेकअप भी खास
पत्रिका प्रजेंट्स पान बहार डांडिया महोत्सव में प्रतिभागियों की ड्रेस के साथ उनका मेकअप भी खास है। ज्यादातर गल्र्स वॉटर प्रूफ मेक में नजर आयीं ताकि घंटों डांस के बावजूद भी उनके चेहरे की चमक बरकरार रहे। हर प्रतिभागी के मन में हजारों दर्शकों के सामने बेहतर प्रस्तुति करने और अवार्ड जीतने की ललक नजर आयी।

स्टेप्स में हुए परफेक्ट
गुजरात से आए विशेषज्ञ धीरेंद्र राजावत व अशोक पानीवाल ने बताया, प्रतिभागी हर स्टेप्स में परफेक्ट हो हैं। जो सबसे बेहतर परफार्म करेगा, उसे अवार्ड मिलेगा। गरबा में डिजिट काउंट, वेस्टर्न एवं वॉलीवुड मिक्स एवं डांडिया में बेसिक व डबल राउंड आदि स्टेप्स हो चुके हैं।

आर्कषक रही मां की आरती
डांडिया महोत्सव की शुरूआत आरती से हुई। करीब 14 मिनट की यह आरती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें प्रतिभागियों ने हाथों में दीपक के साथ थिरकते हुए मातारानी की आरती की। नृत्य आराधना के दौरान गल्र्स की टीम कभी स्वास्तिक और जलेबी की आकृति में नजर आईं। बड़े सर्किल में उनके डांस का अंदाज अनूठा रहा। हजारों लोग इसके साथी बने।

इन कटेगरी में मिलेंगे अवार्ड
- बेस्ट मेल डांसर
- बेस्ट फिमेल डांसर
- बेस्ट मेल ड्रेस
- बेस्ट फिमले ड्रेस
- फेस ऑफ द डे
- बेस्ट चाइल्ड ऑफ दे डे

Story Loader