
Patrika Raksha Kavach Abhiyan
Patrika Raksha Kavach Abhiyan : हैकर से बचने के लिए हमें 24 घंटे में एक बार थोड़ी देर के लिए मोबाइल पर डाउनलोड एप्लीकेशन को क्लोज ऑल जरुर करना चाहिए। एक विकल्प यह भी है कि कुछ मिनट के लिए मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया जाए। ऐसे में हैकर्स के लिए आप तक पहुंचना आसान नहीं होगा। इस प्रकार के उपायों से साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं।
पत्रिका रक्षा कवच अभियान के अंतर्गत शनिवार को पत्रिका कार्यालय में हुई परिचर्चा में चार्टर्ड अकाउंटेंट आशीष चावला ने महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आयकर और जीएसटी की रिटर्न भरते समय भी काफी सावधानी बरतने की जरुरत है। वैसे सरकार के पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसलिए इन माध्यम से किसी प्रकार की ठगी होना संभव नहीं होता है। फिर भी वेबसाइट में क्लिक करते समय सावधानी बरते। यह सुनिश्चित कर लें कि वह सही हो।
उनका कहना है कि साइबर ठग कई बार रिफंड के नाम पर ठगी करने की कोशिश करते हैं। वे करदाताओं को लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने के लिए कहते हैं। पता चला कि रिफंड तो मिला नहीं ऊपर से खातों से राशि उड़ गई। उन्होंने बताया कि मोबाइल और लैपटॉप को लगातार इस्तेमाल करने के बीच में एक बार बंद जरुर करें। इससे यदि साइबर ठगी करने वाला एप्लीकेशन के माध्यम से डाटा तक पहुंचने का प्रयास कर रहा होगा तो उसका क्रम टूट जाएगा। वहीं कोई व्यक्ति इनके चंगुल में फंस गया तो उसे तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए।
●एटीएम कार्ड का पिन की गोपनीयता रखें।
●हैकर की बातों मे नहीं फंसे। सतर्कता बरतें।
●मोबाइल पर बिना काम के एप नहीं रखें।
●भावनाओं में बहने से पहले सच को जान लें।
●हेल्पलाइन नंबर 130 में कॉल करें।
●निकटतम थाने में जाकर सूचित करें।
Updated on:
15 Dec 2024 01:46 pm
Published on:
15 Dec 2024 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
