
post of Deputy Collector
जबलपुर . मांगें पूरी नहीं होने पर राजस्व अधिकारियों ने सोमवार से तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को जिले के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के साथ ही अधीक्षक भूअभिलेख ने जिला प्रशासन को अपने निर्णय से अवगत कराया। उन्होंने अपर कलेक्टर मिशा सिंह को प्रदेश के राजस्व मंत्री के नाम पत्र दिया।
प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि संघ कई बार अपनी मांगों को लेकर शासन को पत्र सौंप चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उनका कहना है कि शासन संवर्ग में तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदार से तहसीलदार के पद पर सशर्त पदोन्नति करे। नहीं तो कार्यवाहक डिप्टी कलेक्टर की नियुक्ति का आदेश सामान्य प्रशासन से जारी हो। तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी ने कहा कि तीन दिनों तक सरकारी वाहन का उपयोग नहीं करेंगे। आइडी पासवर्ड पर काम नही किया जाएगा। इस दौरान राजेश सिंह, मुन्नवर खान, प्रशांत अग्रवाल, ललित ग्वालवंशी, राकेश चौरसिया, स्वाति सूर्या, रश्मि चतुर्वेदी, संदीप जायसवाल, सुषमा दुबे, एसएस आनंद, राजेंद्र शुक्ला, नेहा जैन, सारिका रावत, रश्मि चौधरी मौजूद थीं।
Published on:
18 Mar 2023 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
