
protest against liquor shop
जबलपुर। शांति नगर मोड़ पर खुल रही शराब दुकान को बंद कराने का विरोध तेज होता जा रहा है। पिछले पंद्रह दिनों से जारी प्रदर्शन में गुरुवार को विधायक विनय सक्ेसना, पूर्व मंत्री शरद जैन समेत बड़े नेताओं ने भी अपना समर्थन देते हुए लोगों के साथ विरोध किया। मौके पर पुलिस बल पहुंचा और मामले को आगे बढऩे से रोका। हालांकि नेताओं ने दुकान को हर हाल में बंद करने की बात कही है। अन्यथा उग्रप्रदर्शन को लेकर प्रशासन को जिम्मेदार होना बताया है।
जनता का विरोध देखते हुए भाजपा कांग्रेस के नेता एक साथ खड़े हो गए हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता एक साथ बैठकर शराब दुकान को बंद कराने की बात भी कह रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां शराब दुकान खुलने से पूरे क्षेत्र का माहौल अराजक हो जाएगा। दर्जन भर कॉलोनियों के लिए यह मुख्य मार्ग है। ऐसे में यहां शराबियों का जमावड़ा पूरे क्षेत्र का वातावरण खराब करेगा।
Published on:
22 Jun 2023 03:13 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
